सूर्यदेव का हुआ मिथुन राशि में गोचर 
धर्म/राशिफल

सूर्य संक्रांति 2026: सूर्य की मिथुन राशि में एंट्री, जानिए चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी चुनौतियां

सूर्य का मिथुन में गोचर 15 जून से 16 जुलाई तक, सिंह-कन्या-तुला-धनु पर विशेष कृपा, करियर, धन और प्रतिष्ठा में उछाल के संकेत, बाकी राशियों को भी मिलेंगे मिले-जुले परिणाम

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। आत्मविश्वास, सत्ता, नेतृत्व, मान-सम्मान और ऊर्जा के कारक सूर्य देव 15 जून 2026 की दोपहर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य का यह गोचर 16 जुलाई तक रहेगा और इस दौरान सभी 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव दिखाई देगा।

सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश के साथ कुछ राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ के रास्ते भी खुलेंगे, जबकि कुछ जातकों को अपने व्यवहार, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा.....

मेष राशि

सूर्य का यह गोचर आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाने वाला साबित होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। परिवार से जुड़े मामलों में संयम बरतें और निवेश सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि

सूर्य आपकी राशि में प्रवेश कर रहा है, जिससे व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और नेतृत्व क्षमता निखरेगी। हालांकि अहंकार और क्रोध से बचना होगा।

कर्क राशि

यह समय खर्चों में वृद्धि का संकेत दे रहा है। विदेश या दूरस्थ स्थानों से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य और आर्थिक निर्णयों में अतिरिक्त सावधानी रखें।

सिंह राशि

सूर्य का यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आय में वृद्धि, नई उपलब्धियां और करियर में उन्नति के संकेत हैं। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं और लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं।

कन्या राशि

करियर और कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि

भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और यात्रा से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

यह गोचर चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है और कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

धनु राशि

साझेदारी, व्यापार और वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं।

मकर राशि

प्रतिद्वंद्वियों पर विजय मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

प्रेम संबंधों और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

मीन राशि

पारिवारिक मामलों में धैर्य रखने की जरूरत होगी। घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार सिंह, कन्या, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। करियर, धन, प्रतिष्ठा और भाग्य के क्षेत्र में इन्हें उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। हालांकि, कुंडली में ग्रहों की स्थिति के मुताबिक अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

SCROLL FOR NEXT