राजस्थान विधानसभा 
राजस्थान

राजस्थान : मंत्री के जवाब से असंतुष्ठ कांग्रेस विधायकों का सदन से वॉकआउट

कांग्रेस राज्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में देरी से जुड़े सवाल पर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में शु्क्रवार को शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के एक जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया। कांग्रेस विधायक राज्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम पूरे होने में देरी से जुड़े सवाल पर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट थे।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए खर्रा ने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की परियोजनाओं के काम में कमियों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कई सीवरेज ट्रीटमेंट संयंत्र शुरू किए गए थे लेकिन उनके परिचालन एवं प्रबंधन में खामियां रहीं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में बिछाई गई सीवरेज पाइपलाइन में ‘अलाइनमेंट’ संबंधी कमियां थीं। हमने संबंधित अधिकारियों के ज़रिए इन गलतियों को ठीक करने करवाने के प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए सरकार द्वारा दिए गए पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया गया। कांग्रेस के विधायकों ने खर्रा के उत्तर पर एतराज जताते हुए हंगामा किया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अगला प्रश्न पुकार लिया।

कांग्रेस के विधायक यह कहते हुए सदन से बहिर्गमन कर गये कि वह मंत्री के जवाब से खुश नहीं हैं। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बहिर्गमन की निंदा की और कहा कि अनुकूल जवाब नहीं आने पर कांग्रेस के विधायकों ने बहिर्गमन किया है।

SCROLL FOR NEXT