देश/विदेश

थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ी

भारत बोला- यह लोगों की आस्था पर हमला

Badrinath Shaw

नोम पेन्ह : थाईलैंड की सेना ने भगवान विष्णु की एक मूर्ति को बुलडोजर से गिरा दिया। थाईलैंड और कंबोडिया की बॉर्डर पर स्थित यह भगवान विष्णु की यह मूर्ति 30 फीट की थी। घटना सोमवार, 22 दिसंबर की बताई जा रही है। थाई सेना की इस कार्रवाई से कंबोडिया के लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मूर्ति उनके इलाके में थी, जिसे थाईलैंड ने अवैध तरीके से गिरा दिया।

भारत ने मूर्ति तोड़े जाने की खबरों पर चिंता जताई है। कंबोडिया के प्रीह विहार प्रांत के सरकारी प्रवक्ता किम चानपनहा ने कहा कि इस मूर्ति को 2014 में थाईलैंड की सीमा से करीब 100 मीटर दूर बनाया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को धार्मिक प्रतीकों का अपमान दुनिया भर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है और ऐसे काम नहीं होने चाहिए।

SCROLL FOR NEXT