फाइल फोटो 
देश/विदेश

हत्या के मामले में गिरफ्तार जदयू नेता अनंत सिंह ने मोकामा सीट जीती

जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने राजद प्रत्याशी वीणा सिंह को 28,206 मतों से हराया

Narendra Kumar Singh

पटनाः हत्या के एक मामले में जेल में बंद अपराधी से नेता बने अनंत कुमार सिंह ने शुक्रवार को बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। उनकी गिरफ्तारी के बाद से यह चुनाव उनकी प्रतिष्ठा की बड़ी लड़ाई बन गयी थी।

जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उम्मीदवार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी वीणा सिंह को 28,206 मतों से हराया। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों से प्राप्त हुई। सिंह को कुल 91,416 वोट मिले, जबकि राजद उम्मीदवार को 63,210 वोट प्राप्त हुए।

चुनाव प्रचार के दौरान हुई इस हत्या ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी और मतदान से कुछ दिन पहले ही अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। मोकामा सीट 1990 से सिंह के परिवार के प्रभाव में रही है, चाहे उनकी पार्टी संबद्धता कुछ भी रही हो। केवल एक संक्षिप्त अवधि को छोड़कर यह सीट लगातार उनके परिवार के पास रही है। अनंत सिंह को 2022 में यूएपीए मामले में दोषसिद्धि के बाद विधानसभा सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराए जाने पर उन्होंने यह सीट अपनी पत्नी नीलम देवी को सौंप दी थी। हाल ही में पटना उच्च न्यायालय ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।

ये भी पढ़ेंः 'न भूतो, न भविष्यति... नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे...'

SCROLL FOR NEXT