'370 रुपये की बिरयानी' Pranit More ने फिर मांगी माफी 
मनोरंजन

'370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर Pranit More ने फिर मांगी माफी, बोले- बेहतर इंसान बनकर खुद को साबित करूंगा

वायरल विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणीित मोरे ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनसे बड़ी गलती हुई है। उन्होंने आलोचनाओं को स्वीकार करते हुए भविष्य में अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील रहने का वादा किया।

Roshni Shaw

Comedian Pranit More एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर viral हुए '370 रुपये की Biryani' विवाद को लेकर उन्होंने दोबारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगी हैं। इस बार उनका बयान पहले से अधिक भावुक से भरा नजर आया।

Pranit More ने स्वीकार किया की मंच पर हुई बातचीत के दौरान उन्हें बेहतर तरीके से संभालना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उस समय माहौल और दर्शकों कि प्रतिक्रियाओं के बीच वह बह गए थे , लेकिन अब पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा हैं।

उन्होंने यह भी माना कि लोगों का गुस्सा पूरी तरह जायज है। उनके अनुसार , किसी भी कलाकार कि जिम्म्मेदारी केवल लोगों को हंसना नहीं बल्कि यह भी देखना होता है कि उसके मंच से कोई ऐसा संदेश न जाए जो किसी को आहत करे या गलत सोच को बढ़ावा दे।

Pranit ने कहा कि वह केवल शब्दो से नहीं , बल्कि अपने काम के जरिए खुद को बेहतर साबित करना चाहते है। उन्होंने लोगों से एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि वह इस घटना से सिख लेकर आगे बढ़ेंगे और एक अधिक जिम्मेदार इंसान बनने कि कोशिश करेंगे।

इस विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। कई लोगों ने मंच पर हुई उनकी प्रस्तुति पर सवाल उठाए थे। बढ़ते विरोध के बीच Pranit More ने पहले भी माफी जारी की थी , लेकिन अब उन्होंने दोबारा सामने आकर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की है।

फिलहाल यह मामला इंटरनॉट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

SCROLL FOR NEXT