अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने की ओर, शांति समझौते की शर्तों पर बनी सहमति: पाकिस्तान PM

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा- समझौता अंतिम चरण में, ट्रंप ने भी जताई प्रगति की उम्मीद
अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने की ओर, शांति समझौते की शर्तों पर बनी सहमति: पाकिस्तान PM
Published on

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ी प्रगति का दावा किया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों ने शांति समझौते की शर्तों पर सहमति बना ली है और अब मध्यस्थ इस समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका और ईरान ‘‘अंतिम, आपसी सहमति वाले मसौदे की शर्तों’’ पर राजी हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता की कोशिशों में भूमिका निभाई है और आगे की प्रक्रिया में दोनों देशों के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “शांति कभी इतनी करीब नहीं रही, जितनी अब है।”

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने भी कहा कि समझौता लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी हाल के दिनों में कई बार कहा है कि अमेरिका और ईरान किसी समझौते के करीब हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय आया है जब ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच हालिया सैन्य टकराव के बाद पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया था। संघर्ष के कारण फारस की खाड़ी से तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पर भी असर पड़ा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, सात अप्रैल से दोनों पक्षों के बीच एक नाजुक युद्धविराम लागू है। अब प्रस्तावित समझौते से क्षेत्र में तनाव कम होने और ऊर्जा आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in