Bharathiraja महान फिल्मकार के निधन 
मनोरंजन

Bharathiraja को अंतिम विदाई , नम आंखो से फिल्म जगत ने कहा अलविदा

महान फिल्मकार के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, प्रशंसकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

थेनि : भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja को गुरुवार की सुबह उनके पैतृक जिले थेनि में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान माहौल भावुक रहा और हजारों प्रशंसकों के साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार उन्हें आखिरी बार श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लोगों की आंखों में दुःख साफ दिखाई दे रहा था , क्योंकि सिनेमा जगत ने अपने सबसे सम्मानित कहानीकारों में से एक को खो दिया है।

सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कई प्रशंसक अपने हाथों में फूल लिए पहुंचे , तो कुछ उनकी फिल्मों से जुड़ी यादें साझा करते नजर आए। Bharathiraja ने अपने लंबे करियर में गांवो की मिट्टी , रिश्तों की सादगी और आम लोगों की भावनाओं को बड़े पर्दो पर बेहद खूबसूरती से उतरा था। यही वजह है कि उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकारों और निर्देशकों ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें याद किया। कुछ ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताया , तो कुछ ने कहा की Bharathiraja ने भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी।

Bharathiraja सिर्फ फिल्में बनाने वाले निर्देशक नहीं थे , बल्कि ऐसे कहानीकार थे जो आम लोगों की जिंदगी को पर्दो पर उतारना जानते थे। उनकी कहानियों में गांव की खुशबु , रिश्तों की गर्माहट और इंसानी भावनाओं की सच्चाई दिखाई देती थी । शायद यही वजह है कि उनके जाने का दुःख सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है , बल्कि लाखों प्रशंसक भी इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति की तरह महसूस कर रहे है।

Bharathiraja अब हमारे बीच नहीं हैं , लेकिन उनकी कहानियां , उनके किरदार और उनका सिनेमा हमेशा जीवित रहेगा। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान आने वाले वर्षों तक याद किया जाता रहेगा।

SCROLL FOR NEXT