फाइल फोटो। 
बिजनेस

तनाव बढ़ा, डॉलर चढ़ा और टूट गई चांदी

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 14,301 रुपये टूटकर 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

नई दिल्लीः वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 14,301 रुपये टूटकर 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी देने के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चार सत्र से जारी तेजी का सिलसिला टूटा और चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 14,301 रुपये या 5.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,29,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के खत्म होने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी न देने और अमेरिका के ईरान पर अपने रणनीतिक लक्ष्यों को लगभग हासिल करने की बात कहने से बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतों भारी गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में, मई आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का वायदा भाव 6.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.16 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार प्रतिभागी संघर्ष के इर्द-गिर्द बदलती बयानबाजी के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बने हुए हैं क्योंकि निवेशक भू-राजनीतिक जोखिमों का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT