मारुति सुजुकी इंडिया ने अगस्त से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने घोषणा की है 
बिजनेस

मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे

कच्चे माल और उत्पादन लागत बढ़ने से मारुति सुजुकी ने सभी मॉडलों की कीमतों में अगस्त 2026 से 30,000 रुपये तक इजाफे का फैसला किया, कंपनी बोझ का हिस्सा ग्राहकों पर डालेगी लेकिन असर सीमित रखने का दावा

Goutam Ojha

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कच्चे माल और अन्य लागत में लगातार वृद्धि के असर की आंशिक भरपाई के लिए अगस्त से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने घोषणा की है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी की वास्तविक राशि अलग-अलग मॉडल के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी।

कंपनी ने कहा, ‘उत्पादन लागत में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सभी मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।’ यह मूल्य वृद्धि अगस्त, 2026 से प्रभावी होगी।

लागत वृद्धि प्रभाव कम करने के लिए बढ़ाई जा रही कीमत

कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार उपाय करती रही है। महंगाई का दबाव ऊंच स्तर पर बने रहने और प्रतिकूल लागत परिस्थितियों के जारी रहने के कारण कंपनी इसके एक हिस्से का बोझ ग्राहकों पर डालने को विवश है। हालांकि, ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रखने का प्रयास जारी रहेगा।

मारुति सुजुकी शुरुआती श्रेणी की एस-प्रेसो से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी (एसयूवी) इनविक्टो तक कई मॉडल बेचती है। इनकी शोरूम कीमत 3.5 लाख रुपये से 28.70 लाख रुपये के बीच है।

SCROLL FOR NEXT