लालू प्रसाद 
बिहार

BJP में शामिल होंगे लालू के ये करीबी नेता

लालू के करीबी नेता के भाजपा का दामन थामने से गठबंधन समीकरणों पर नए सिरे से सवाल

Santosh Sharma

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता रह चुके मृत्युंजय तिवारी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वह बहुत जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। फिलहाल, उनके बीजेपी में जाने की कोई तारीख सामने नही हैं।

बता दें, मृत्युंजय तिवारी की गिनती RJD के अच्छे प्रवक्ताओं में होती है। लालू यादव ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी। जिसके वह काफी लंबे समय से निर्वहण कर रहे थे। वह BJP में शामिल होने के बाद पार्टी में प्रवक्ता का पद संभाल रहे थे। या फिर कोई और जिम्मेदारी दी जाती है यह देखने वाली बात होगी।

हाल के समय में देखें तो बीजेपी में सदस्यता लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही जन सुराज के कई नेताओं ने BJP का दामन थामा था। इससे पहले RJD की रितु जायसवाल भी BJP में शामिल हुई थीं। अब मृत्युंजय तिवारी भी आरजेडी से ही बीजेपी में आ रहे हैं।

मृत्युंजय तिवारी ने 16 जुलाई (2026) को आरजेडी से इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद मृत्युंजय तिवारी ने एक बयान जारी किया था। उसमें उन्होंने कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वे पार्टी में 2014 से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे उनके मान-सम्मान का कद्र नहीं किया गया। उन्होंने यहां तक कहा था कि पार्टी के ही कुछ लोग पार्टी को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया था।

तिवारी ने यहां तक कहा था कि उन्होंने अपनी समस्या कई बार तेजस्वी यादव को बताई थी। लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। मृत्युंजय ने खुद को समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा था कि अपमानित होकर कोई राजनीति नहीं कर सकता है।

SCROLL FOR NEXT