बिहार

Top 10 सर्वाधिक कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए नीतीश कुमार, जाने और कौन है इस लिस्ट में

पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

Badrinath Shaw

पटना: देश में शायद ही किसी मुख्यमंत्री ने इतनी बार शपथ ली होगी, जितनी बार बिहार के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ली है। वह बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक और उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।नीतीश कुमार (74) ने बृहस्पतिवार को अपने 19 साल लंबे कार्यकाल का विस्तार करते हुए सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले देश के शीर्ष 10 मुख्यमंत्रियों की सूची में भी जगह बना ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

1951 में बिहार के बख्तियारपुर में जन्मे कुमार ने जेपी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा था। 1977 में वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत 1985 में मिली। करीब पांच दशक लंबे राजनीतिक करियर में बार-बार पाला बदलने की वजह से उन्हें ‘पलटू राम’ कहा जाने लगा, जबकि सुशासन के लिए उन्हें ‘सुशासन बाबू’ के नाम से भी जाना जाता है। देश की राजनीति में एक नया अध्याय खोलते हुए, कुमार अब उन नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जिनका मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल सबसे लंबा रहा है।

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की सूची

1. सिक्किम: पवन कुमार चामलिंग (25 वर्ष से अधिक)

(12 दिसंबर 1994 – 26 मई 2019)

2. ओडिशा: नवीन पटनायक (24 वर्ष से अधिक)

(5 मार्च 2000 – 11 जून 2024)

3. पश्चिम बंगाल: ज्योति बसु (23 वर्ष से अधिक)

(21 जून 1977 – 5 नवंबर 2000)

4. अरुणाचल प्रदेश: गेगोंग अपांग (22 वर्ष से अधिक)

(18 जनवरी 1980 – 19 जनवरी 1999)

(3 अगस्त 2003 – 9 अप्रैल 2007)

5. मिज़ोरम: लाल थनहावला (22 वर्ष से अधिक)

(5 मई 1984 – 21 अगस्त 1986)

(24 जनवरी 1989 – 3 दिसंबर 1998)

(11 दिसंबर 2008 – 15 दिसंबर 2018)

6. हिमाचल प्रदेश: वीरभद्र सिंह (21 वर्ष से अधिक)

(8 अप्रैल 1983 – 5 मार्च 1990)

(3 दिसंबर 1993 – 24 मार्च 1998)

(6 मार्च 2003 – 30 दिसंबर 2007)

(25 दिसंबर 2012 – 27 दिसंबर 2017)

7. त्रिपुरा: माणिक सरकार (19 वर्ष से अधिक)

(11 मार्च 1998 – 9 मार्च 2018)

8. बिहार: नीतीश कुमार (लगभग 19 वर्ष)

(3 मार्च 2000 – 11 मार्च 2000)

(24 नवंबर 2005 – 20 मई 2014)

(22 फरवरी 2015 – 19 नवंबर 2025)

(20 नवंबर 2025 से ........)

9. तमिलनाडु: एम. करुणानिधि (18 वर्ष से अधिक)

(10 फरवरी 1969 – 31 जनवरी 1976)

(27 जनवरी 1989 – 30 जनवरी 1991)

(13 मई 1996 – 14 मई 2001)

(13 मई 2006 – 16 मई 2011)

10. पंजाब: प्रकाश सिंह बादल (18 वर्ष से अधिक)

(27 मार्च 1970 – 14 जून 1971)

(20 जून 1977 – 17 फरवरी 1980)

(12 फरवरी 1997 – 26 फरवरी 2002)

(1 मार्च 2007 – 16 मार्च 2017)

SCROLL FOR NEXT