गिरिराज सिंह 
बिहार

गिरीराज सिंह बोले, लोगों की मानसिकता हो चुकी है भ्रमित

कहा बदलते दौर में जनता की मानसिकता पर पड़ रहा है विरोधाभासी संदेशों का प्रभाव

पटना : बिहार के BJP कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी के केद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर मौलाना सज्जाद नोमानी पर तीखा हमला किया है। सिंह ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले लोगों की मानसिकता भ्रमित हो गई है।

केंद्रीय मंत्री का कहना है कि हिंदू समाज के प्रति जो लोग इस प्रकार के बयान देते हुए उन्हें पागलखाने पहुंचाना बहुत जरूरी है या फिर भारत से बाहर निकाल देना भी आवश्यक है। उन्होंने भारत की एकता और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले बयानों की भी कड़ी आलोचना की है और उन्हें किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

BJP नेता गिरीराज सिंह ने भारत को सभी धर्मों और समुदायों वाला देश बताया है। उन्होंने कहा, किसी भी विशेष वर्ग को भारत के खिलाफ नफरत फैलाने की मंजूरी नहीं दी जा सकती है।

बता दें कि आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने राहुल गाधी को बर्थडे विश किया। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें राहुल गांधी और भगवान परशुराम की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि भगवान परशुराम की तुलना किसी व्यक्ति विशेष से नहीं की जा सकती है।

उन्होंने लिखा, मैं भगवान परशुराम का अपमान नहीं कर सकता। जिनकी तुलना की जा रही है, देश आज तक यह नहीं जान पाया कि वे किस धर्म को मानते हैं और क्या करते हैं। यह स्वरूप किसने दर्शाया, मैं नहीं जानता।

SCROLL FOR NEXT