बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 
बिहार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमित शाह से की मुलाकात

दोनों नेताओं ने राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Narendra Kumar Singh

नयी दिल्लीः बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे चौधरी को नई सरकार के गठन के बाद भी इस पद पर बरकरार रखा गया है।

विधानसभा चुनाव में राजग की शानदार जीत के बाद उन्हें बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता भी चुना गया।

बिहार की 243 सीट में से राजग ने 202 सीट हासिल कीं और अकेले भाजपा के खाते में 89 सीट आईं। वह राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। बिहार के नए मंत्रिमंडल में 14 मंत्री भाजपा कोटे से हैं।

SCROLL FOR NEXT