बिहार

14 एग्जिट पोल : बिहार में फिर NDA

NDA को 155 सीटों के साथ बहुमत का अनुमान

नयी दिल्ली पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद आये लगभग सभी एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बड़े बहुमत के साथ फिर सरकार बना सकता है। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

NDA को दो तिहाई बहुमत

लगभग सभी सर्वेक्षण एजेंसियों के एग्जिट पोल में NDA को बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। ‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण के अनुसार, NDA 147 से 167 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सकती है। महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं तथा जन सुराज को 0 से 2 सीटें ही मिलेंगी।

NDA को बड़ी जीत

‘भास्कर’ के अनुसार, NDA को 145 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 73 से 91 सीटें ही मिलने का अनुमान है। ‘पीपुल्स पल्स’ के एग्जिट पोल में NDA को 133 से 159 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 75 से 101 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। जनसुराज को शून्य से 5 सीट मिलने की संभावना है।

विपक्ष में महागठबंधन

‘चाणक्या स्ट्रेटजीज’ के एग्जिट पोल के अनुसार, NDA 130 से 138 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकता है, जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीटों के साथ विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। अन्य को तीन से पांच सीट मिलने का अनुमान है। ‘पोल स्ट्रेट’ के सर्वेक्षण में NDA को 133 से 148 सीटें और महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं।

2010 की तरह प्रदर्शन

‘पोल डायरी’ के एग्जिट पोल में NDA 184 से 209 सीटें हासिल करते हुए 2010 के विधानसभा चुनाव की तरह प्रदर्शन कर सकता है। विपक्षी महागठबंधन को 32 से 49 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

मतगणना 14 नवंबर को

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 2 चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - एग्जिट पोल

एजेंसी एनडीए महागठबंधन जनसुराज अन्य

●मैट्रीज आईएएनएस 147-167 70-90 - 2-6

●पीपल्स पल्स 133-159 75-101 0-5 2-8

●जेवीसी पोल 135-150 88-103 0-1 3-6

●पीपल्स इनसाइट 133-148 87-102 0-2 2-8

●चाणक्य स्ट्रैटजीज 130-138 100-108 - 3-5

●पोलस्ट्रैट 133-148 87-102 - 3-5

●पोल डायरी 184-209 32-49 - 1-5

●प्रजा पोल एनालिटिक्स 186 50 - 0-7

●टीआईएफ रिसर्च 145-163 76-95 - 3-6

●पी-मार्क 142-162 80-98 1-4 0-3

●डीवी रिसर्च 137-152 83-98 2-4 1-8

●कामाख्या एनालिटिक्स 167-187 54-74 0-2 2-7

SCROLL FOR NEXT