फाइल फोटो 
बंगाल

मोकामा में अनंत और नीरज समर्थकों के बीच झड़प

बिहार MLC चुनाव : पुलिस ने छह को हिरासत में लिया

Santosh Sharma

पटना : बिहार विधान परिषद में मतदान के दौरान पटना स्नातक सीट पर मोकामा में जदयू विधायक अनंत सिंह और जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। मोकामा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र के बाहर धक्का-मुक्की के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को हिरासत में लिया। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। जो शाम चार बजे तक चलेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान केंद्र के बाहर दोनों पक्षों के समर्थक एक-दूसरे पर वोट देने से रोकने का आरोप लगाते हुए आमने-सामने आ गए। पहले बहस हुई, फिर मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ राम कृष्ण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर मतदान केंद्र के बाहर शांति बहाल की।

पटना स्नातक सीट से जदयू ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच पुराना विवाद बताया जाता है। अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर कई आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ प्रचार भी किया है।

चुनाव में अनंत सिंह का अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के बजाय जन सुराज उम्मीदवार का समर्थन करना शुरुआत से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। मतदान के दिन दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच हुई झड़प ने पटना स्नातक सीट के मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। मतदान के बाद नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में अपनी जीत का दावा किया।

वहीं, अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को जिताने के लिए प्रचार में जुटे रहे। आज वोटिंग के दौरान भी दोनों जदयू नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ते दिखे।

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने अनंत सिंह को लेकर कहा उनके दावे पूरी तरह से विफल होंगे। सभी लोग NDA के पक्ष में वोट कर रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT