अमरोहा में PM मोदी के निशाने पर विपक्ष, मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ

अमरोहा में PM मोदी के निशाने पर विपक्ष, मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ
Published on

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में आज प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान पीएम ने मोहम्मद शमी का नाम लिया और उनकी तारीफ की। शुक्रवार(19 अप्रैल) को जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक-एक वोट देश के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। वहीं उन्होंने कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। गन्ना किसानों को लेकर पीएम मोदी ने योगी सरकार के काम की तारीफ की।

विपक्षी गठबंधन गांव-देहात को पिछाड़ा बना रही

पीएम मोदी ने कहा, "2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। BJP गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े टार्गेट के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन INDI गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।"

योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की

पीएम मोदी ने कहा, "योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की। अमरोहा के गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकते कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान किया जाता था। लेकिन आज प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही रिकॉर्ड भुगतान हो रहा है। जब सपा की सरकार थी, तो अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था। जबकि योगी जी की सरकार में  यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है।"

मोहम्मद शमी को लेकर क्या बोले PM मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ''क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।'' उन्होंने कहा, ''अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।''

पहले किसानों की समस्याओं को नहीं सुना जाता था

पीएम मोदी ने कहा, "…कांग्रेस, सपा, बसपा सरकारों में यहां किसानों की समस्याओं को न सुना जाता था, न देखा जाता था और न ही उनकी परवाह की जाती थी। लेकिन BJP सरकार किसानों की समस्याओं को कम करने के लिए दिन रात काम कर रही है…यूरिया की बोरी अमेरिका में 3 हजार में मिलती है वही यूरिया हम भारत में किसानों को 300 रुपए से भी कम कीमत में देते हैं।"

सामाजिक न्याय के नाम पर धोखा

नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे देश में पहले की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर SC/ST और OBC को सिर्फ धोखा ही देती रही। जो सपना ज्योतिबा फुले, बाबा साहेब अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह जी का था… सामाजिक न्याय का वो सपना अब मोदी पूरा कर रहा है।"

ये भी देखे…

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in