केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन करेगी रैली, तारीख तय

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन करेगी रैली, तारीख तय
Published on

नई दिल्ली: विपक्षी पार्टियों का इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में एक रैली का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 31 मार्च की तारीख तय की गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के अंदर BJP ने तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है, उससे देश में संविधान और लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोगों के दिलों में नाराजगी है। ये सिर्फ अरविंद केजरीवाल की बात नहीं है।

विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कहा,"देश में एक-एक करके विपक्ष को खत्म करने के लिए केंद्र एजेंसी का इस्तेमाल कर रहा है, विधायक खरीदकर, विपक्ष को खरीदकर, फर्जी मुकदमे कर गिरफ्तारी की साजिश हो रही है। झारखंड के सीएम को गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। आगामी दिनों में प्रदर्शन जारी रहेंगे।

लोकतंत्र बचाने के लिए महारैली- आतिशी

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है। आचार संहिता के बीच आप के दफ्तर को सील कर दिया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट में जारी लिस्ट से 60 करोड़ का मनी ट्रेल सामने आया. शरत रेड्डी की कंपनी से 60 करोड़ का चुनावी बॉन्ड लिया गया. इस पर बीजेपी वाले चुप क्यों हैं? आज देश अगर चुप रहा तो, कौन आवाज उठाएगा. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि इंडिया ब्लॉक 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रहा है. यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है. विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है.

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in