झूठ का पाठ और सच की आस

झूठ की पाठशाला
झूठ की पाठशालाAI Generated Image
Published on: 

बच्चा पूरी मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ फोन कान से लगाकर वही दोहरा देता है। आप राहत की सांस लेते हैं और बच्चे की पीठ थपथपाकर मुस्कुरा देते हैं, मानो उसने किसी बड़े संकट से आपको बचा लिया हो।

शाम के समय चाय के साथ पूरा परिवार दिन भर की थकान उतार रहा है, कोई ऑफिस का, कोई स्कूल का तो कोई घर के कामों का। तभी मेज पर रखा मोबाइल बज उठता है। स्क्रीन पर किसी परिचित या रिश्तेदार का नाम दिख रहा है, जिनसे बात करने का अभी आपका तनिक भी मन नहीं है। आप फोन उठाते नहीं हैं, बस पास बैठे आठ साल के बच्चे की ओर फोन बढ़ाते हुए फुसफुसाकर कहते हैं, “बेटा, रिसीव करके बोल दो कि पापा बाथरूम में हैं” या “कह दो कि मम्मी अभी छत पर कपड़े लेने गई हैं।” बच्चा पूरी मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ फोन कान से लगाकर वही दोहरा देता है। आप राहत की सांस लेते हैं और बच्चे की पीठ थपथपाकर मुस्कुरा देते हैं, मानो उसने किसी बड़े संकट से आपको बचा लिया हो।

वही माता-पिता, जिन्होंने तीन दिन पहले फोन पर झूठ बोलने के लिए उसकी पीठ थपथपाई थी, आज रौद्र रूप धारण कर लेते हैं, “झूठ बोलते हो ? तुम्हारी इतनी हिम्मत हो गई कि अब तुम हमसे झूठ बोलोगे ? क्या यही संस्कार दिए हैं हमने ?”

ठीक तीन दिन बाद। स्कूल की कॉपी में अध्यापिका ने लाल पेन से लिखा है, ‘गृहकार्य अधूरा है।’ आप पूछते हैं, “तुमने काम क्यों नहीं किया ?” बच्चा डरते हुए या बचने के लिए कह देता है, “मैडम ने आज बोर्ड पर लिखा ही नहीं था” या “मेरे पेट में दर्द हो रहा था।” तुरंत घर में गर्मी बढ़ जाती है। वही माता-पिता, जिन्होंने तीन दिन पहले फोन पर झूठ बोलने के लिए उसकी पीठ थपथपाई थी, आज रौद्र रूप धारण कर लेते हैं, “झूठ बोलते हो ? तुम्हारी इतनी हिम्मत हो गई कि अब तुम हमसे झूठ बोलोगे ? क्या यही संस्कार दिए हैं हमने ?” और शुरू हो जाता है सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के आदर्शों का एक लंबा प्रवचन।

प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री गिजुभाई बधेका ने अपनी पुस्तक ‘माँ-बाप से’ में जब इस विरोधाभास पर उंगली रखी थी, तो उन्होंने दरअसल हम बड़ों के नैतिक दोहरेपन को आईना दिखाया था। हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा एक ऐसी पवित्र नदी बने जिसमें झूठ का एक कण भी न हो, जबकि उस नदी के उद्गम स्थल पर खड़े होकर हम खुद रोज़ उसमें ‘अपनी सुविधा के झूठ’ मिला रहे होते हैं।

जरा अपने आसपास और खुद के भीतर झाँककर देखिए कि क्या यह केवल फोन कॉल तक सीमित है? हमारे रोजमर्रा के जीवन में ऐसे अनगिनत दृश्य बिखरे पड़े हैं, जहाँ हमारा बच्चा हमारी ‘झूठ की पाठशाला’ का पहला विद्यार्थी बनता है।

प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री गिजुभाई बधेका ने अपनी पुस्तक ‘माँ-बाप से’ में जब इस विरोधाभास पर उंगली रखी थी, तो उन्होंने दरअसल हम बड़ों के नैतिक दोहरेपन को आईना दिखाया था। हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा एक ऐसी पवित्र नदी बने जिसमें झूठ का एक कण भी न हो, जबकि उस नदी के उद्गम स्थल पर खड़े होकर हम खुद रोज़ उसमें ‘अपनी सुविधा के झूठ’ मिला रहे होते हैं।

ट्रेन में टीटी के आते ही छह साल के बच्चे के सिर पर हाथ रखकर धीमे से कहा जाता है, “अगर अंकल पूछें तो अपनी उम्र चार साल बताना, वरना पूरा टिकट लग जाएगा।” बच्चा हैरान आँखों से देखता है कि कल ही तो घर में मेरा छठा जन्मदिन मना था, फिर आज मैं अचानक चार साल का कैसे हो गया ?

सफर का ही उदाहरण ले लीजिए। ट्रेन में टीटी के आते ही छह साल के बच्चे के सिर पर हाथ रखकर धीमे से कहा जाता है, “अगर अंकल पूछें तो अपनी उम्र चार साल बताना, वरना पूरा टिकट लग जाएगा।” बच्चा हैरान आँखों से देखता है कि कल ही तो घर में मेरा छठा जन्मदिन मना था, फिर आज मैं अचानक चार साल का कैसे हो गया ? या फिर स्कूल की छुट्टी का आवेदन पत्र ले लीजिए। परिवार को किसी शादी में जाना है या घूमने का कार्यक्रम बन गया है। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ और तंदुरुस्त उछल-कूद रहा है, लेकिन माता-पिता की कलम से स्कूल के प्रधानाचार्य के नाम एक आवेदन पत्र लिखा जा रहा है, “सविनय निवेदन है कि मेरा पुत्र कल रात से तीव्र ज्वर से पीड़ित है, अतः वह विद्यालय आने में असमर्थ है।” बच्चा उस पत्र को पढ़ता है और मुस्कुराता है। उसे बिना बुखार के ही बीमारी का प्रमाण-पत्र मिल गया है! किसी रिश्तेदार के घर से विदा होते समय जब वे मिठाई या फल का डिब्बा थमाते हैं, तो हम मुस्कुराकर कहते हैं, “अरे नहीं-नहीं, इसकी बिल्कुल जरूरत नहीं थी, घर में सब रखा है।” और जैसे ही दरवाजा बंद होता है या गाड़ी आगे बढ़ती है, हम बच्चे के सामने ही टिप्पणी करते हैं, “इतने बड़े घर से हैं, बस यही सस्ता-सा डिब्बा पकड़ा दिया!” बच्चा चकरा जाता है कि अभी दो मिनट पहले जो चेहरे पर इतनी मिठास थी, वह असली थी या यह नकली?

मनोवैज्ञानिक इसे ‘मॉरल सेल्फ-लाइसेंसिंग’ और ‘मॉडलिंग इफेक्ट’ के नजरिए से देखते हैं। वयस्कों का दिमाग अपने झूठ को कभी झूठ नहीं मानता; वह उसे ‘व्यावहारिकता’, ‘शिष्टाचार’, ‘समय की बचत’ या ‘परिस्थितिजन्य मजबूरी’ का नाम दे देता है। हम सोचते हैं कि हम परिपक्व हैं, इसलिए हमें पता है कि किस झूठ से किसी का नुकसान नहीं हो रहा। लेकिन बच्चे का मस्तिष्क इतना जटिल वर्गीकरण नहीं कर पाता। उसके लिए दुनिया केवल दो रंगों में बंटी होती है, सच और झूठ।

सवाल यह है कि अपने बच्चों को दुनिया का सबसे ईमानदार इंसान देखने का सपना पालने वाले माता-पिता खुद उनके सामने इतनी सहजता से झूठ क्यों बोलते हैं ? इसके पीछे का मनोविज्ञान क्या है ?

मनोवैज्ञानिक इसे ‘मॉरल सेल्फ-लाइसेंसिंग’ और ‘मॉडलिंग इफेक्ट’ के नजरिए से देखते हैं। वयस्कों का दिमाग अपने झूठ को कभी झूठ नहीं मानता; वह उसे ‘व्यावहारिकता’, ‘शिष्टाचार’, ‘समय की बचत’ या ‘परिस्थितिजन्य मजबूरी’ का नाम दे देता है। हम सोचते हैं कि हम परिपक्व हैं, इसलिए हमें पता है कि किस झूठ से किसी का नुकसान नहीं हो रहा। लेकिन बच्चे का मस्तिष्क इतना जटिल वर्गीकरण नहीं कर पाता। उसके लिए दुनिया केवल दो रंगों में बंटी होती है, सच और झूठ।

प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक अल्बर्ट बंडूरा के ‘सोशल लर्निंग थ्योरी’ के अनुसार, बच्चे उपदेशों से नहीं, बल्कि अनुकरण से सीखते हैं। जब बच्चा देखता है कि पापा या मम्मी झूठ बोलकर किसी मुसीबत, पैसे के खर्च या अनचाहे काम से आसानी से बच निकलते हैं, तो उसके अवचेतन में यह बात दर्ज हो जाती है कि, ‘जब भी कोई कठिन परिस्थिति आए या डाँट पड़ने का डर हो, तो झूठ बोलना सबसे सुरक्षित ढाल है।’

हम खुद उन्हें वह औजार थमाते हैं, और जब वे उसी औजार का इस्तेमाल हम पर करते हैं, तो हम तिलमिला उठते हैं। इस दोहरे रवैये का सबसे घातक परिणाम यह होता है कि बच्चे की नजरों में माता-पिता की ‘विश्वसनीयता’ गिरने लगती है।

यानी हम खुद उन्हें वह औजार थमाते हैं, और जब वे उसी औजार का इस्तेमाल हम पर करते हैं, तो हम तिलमिला उठते हैं। इस दोहरे रवैये का सबसे घातक परिणाम यह होता है कि बच्चे की नजरों में माता-पिता की ‘विश्वसनीयता’ गिरने लगती है। बच्चा भीतर ही भीतर यह मान लेता है कि बड़ों की दुनिया में नैतिकता केवल दूसरों को सुनाने की चीज़ है, खुद जीने की नहीं। परिणामस्वरूप, किशोरावस्था तक पहुँचते-पहुँचते वह अपने माता-पिता से अपनी हर छोटी-बड़ी बात, अपनी गलतियाँ और अपने संकट छिपाने लगता है।

प्रश्न यह है कि क्या इससे बचा जा सकता है? बिल्कुल, यदि हम अपने आचरण में थोड़ी-सी पारदर्शिता ले आएँ। सबसे पहली बात, बच्चे को अपने झूठ का ‘सह-अपराधी’ न बनाएँ। यदि आपको किसी से फोन पर बात नहीं करनी है, तो बच्चे से झूठ बुलवाने के बजाय खुद फोन उठाकर विनम्रता से कह दीजिए, “माफ कीजिए, मैं अभी थोड़ा व्यस्त हूँ, शाम को बात करता हूँ।” या यदि आप नहीं उठाना चाहते, तो फोन साइलेंट रहने दीजिए। बच्चे को इस बात का गवाह मत बनाइए कि सच बोलना मुश्किल है और झूठ बोलना आसान।

व्यावहारिक मजबूरियों में भी ‘ईमानदारी’ का रास्ता चुनें

दूसरी बात, व्यावहारिक मजबूरियों में भी ‘ईमानदारी’ का रास्ता चुनें। बच्चे के टिकट के चार पैसे बचाने के लिए उसकी उम्र कम मत बताइए, और न ही घूमने जाने के लिए ‘तेज बुखार’ का बहाना गढ़िए। सच लिखिए कि पारिवारिक कार्यक्रम के कारण अवकाश चाहिए। जब बच्चा देखेगा कि उसके माता-पिता थोड़े-से फायदे के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते, तो उसके भीतर स्वाभिमान और सत्यनिष्ठा की जड़ें अपने आप गहरी हो जाएँगी।

अक्सर बच्चे झूठ इसलिए बोलते हैं क्योंकि उन्हें सच बोलने पर मिलने वाली सज़ा और अपमान का डर होता है। यदि बच्चा गृहकार्य नहीं कर पाया या उससे कोई भूल हो गई, तो उस पर बरसने के बजाय शांत स्वर में कहिए, “कोई बात नहीं, तुमने सच बताकर बहुत अच्छा किया। अब चलो देखते हैं कि इस काम को कैसे पूरा किया जाए।” जब सच बोलने पर डर खत्म हो जाएगा, तो झूठ अपने आप बेकार हो जाएगा।

बच्चे कोरे कागज़ नहीं होते, वे एक बेहद संवेदनशील कैमरे की तरह होते हैं जो हमारी हर हरकत को बिना किसी फिल्टर के रिकॉर्ड करते हैं। हम उन्हें लाख समझाएँ कि सच बोलना सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन वे वही सीखेंगे जो वे हमें जीते हुए देखेंगे। इसलिए अगली बार जब इस तरह का कोई कार्य करने का ख्याल आए, तो बस उन दो मासूम आँखों की ओर देख लीजिएगा, आप गलती करने से बच जाएँगे। (युवराज)दुर्गेश्वर राय

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News