मीठे सुरों का जादू

बाल कथा
बाल कथा
बांसुरी की धुन पर नाचता भालूAI Generated Image
Published on: 

शामू और रामू

पुरानी बात है। श्यामपुर नाम के गांव में एक बूढ़ा लकड़हारा रहता थ। उसके दो बेटे थे, शामू और रामू। शामू बड़ा था और रामू छोटा। बड़ा भाई शामू मेहनती तो था, काम करने से कभी जी नहीं चुराता था, मां-बाप की आज्ञा भी मानता था पर स्वभाव का जरा तेज था। यों कहिए कि गुस्सा हरदम उसकी नाक पर रखा रहता था। उसके इस गरम स्वभाव के कारण गांव के लड़के उसे अधिक पसंद नहीं करते थे परन्तु छोटा भाई रामू खूब मेहनती होने के साथ-साथ मृदुभाषी और बड़ा हंसमुख था। मुस्कान तो हर समय उसके मुख पर बिखरी रहती थी। इसलिये उसके सारे संगी साथी और वृद्धजन सभी उसे प्यार करते थे।

शामू अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करता था परन्तु उसे उसका ज्यादा हंसना-बोलना और समय असमय बांसुरी की तान छोड़ना कतई नहीं भाता था। रूखे स्वभाव के कारण संगीत में उसे कोई दिलचस्पी नहीं थी।

रामू के पास एक सुन्दर सी बांसुरी थी। वह बांसुरी बड़ी मधुर धुन में बजाता था। सुनने वाले उसकी बंसी की मधुर और मनोरम धुन को सुनकर मस्त हो जाते थे। शामू अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करता था परन्तु उसे उसका ज्यादा हंसना-बोलना और समय असमय बांसुरी की तान छोड़ना कतई नहीं भाता था। रूखे स्वभाव के कारण संगीत में उसे कोई दिलचस्पी नहीं थी। छोटे भाई रामू की यही कोशिश रहती कि वह एक अच्छा लड़का बने और जरा-जरा सी बात पर तुनकमिजाजी त्याग कर सब साथियों के साथ मिलजुलकर रहा प्यार से रहे। वह उसे बहुत समझाता था परन्तु रामू अपने भाई शामू के स्वभाव को बदलने में सफल नहीं हो पाया ।

शामू बेखबर लकड़ी काटने में व्यस्त था। दनादन कुल्हाड़ी चल रही थी। तभी भालू उसे देखकर गुस्से में गुर्राता हुआ उसके पास आया और बोला - 'ओ लड़के! कौन है तू? यहां क्या कर रहा है? मैं बड़े आराम से सो रहा था। तूने बेवक्त आकर मेरी नींद तोड़ दी। मैं तुझे जिन्दा नहीं छोडूंगा। '

शामू बेखबर लकड़ी काटने में व्यस्त था। दनादन कुल्हाड़ी चल रही थी। तभी भालू उसे देखकर गुस्से में गुर्राता हुआ उसके पास आया और बोला - 'ओ लड़के! कौन है तू? यहां क्या कर रहा है? मैं बड़े आराम से सो रहा था। तूने बेवक्त आकर मेरी नींद तोड़ दी। मैं तुझे जिन्दा नहीं छोडूंगा। '

एक दिन शामू जंगल में लकड़ियां काटने के लिये गया। वह एक बड़े से वृक्ष पर चढ़कर अपनी धुन में कुल्हाड़ी से लकड़ियां काट रहा था। कुल्हाड़ी की चोट पेड़ के मोटे तनों पर पड़ने के कारण सुनसान जंगल में खटखट की आवाज गूंजने लगी। उन्हीं पेड़ों के झुरमुट में एक विशालकाय भालू रहता था। जब शामू लकड़ियां काट रहा था, तब भालू आराम की नींद सोने में मस्त था। अचानक खटखट की अजीब आवाज सुनकर उसकी नींद टूट गई और वह चौकन्ना होकर इधर उधर देखने लगा। शामू बेखबर लकड़ी काटने में व्यस्त था। दनादन कुल्हाड़ी चल रही थी। तभी भालू उसे देखकर गुस्से में गुर्राता हुआ उसके पास आया और बोला - 'ओ लड़के! कौन है तू? यहां क्या कर रहा है? मैं बड़े आराम से सो रहा था। तूने बेवक्त आकर मेरी नींद तोड़ दी। मैं तुझे जिन्दा नहीं छोडूंगा। '

वह सिर पर पांव रखकर गांव की तरफ भाग चला। भागते हुए गांव के बाहर ही उसे रामू मिल गया। हांफते हांफते उसने सारी कहानी रामू को सुनाई और कहा ‘शुक्र है भाई, जान बच गई वरना वह खूंखार भालू आज मुझे जिन्दा न छोड़ता।

शामू भालू की धमकी सुनकर डर गया। एक बार तो उसके मन में आया कि कुल्हाड़ी से भालू का मुकाबला करे पर ज्यों ही भालू अंगारे सी दहकती आंखें निकाल कर उसकी ओर बढ़ा तो उसकी हिम्मत जवाब दे गई। डर के मारे कुल्हाड़ी हाथ से छूट गई। वह सिर पर पांव रखकर गांव की तरफ भाग चला। भागते हुए गांव के बाहर ही उसे रामू मिल गया। हांफते हांफते उसने सारी कहानी रामू को सुनाई और कहा ‘शुक्र है भाई, जान बच गई वरना वह खूंखार भालू आज मुझे जिन्दा न छोड़ता। अब से मैं कभी जंगल में लकड़ी काटने के लिये नहीं जाऊंगा। रामू बोला ‘मैं जाता हूं लकड़ी काटने के लिये। लकड़ी काटकर लाना तो बहुत जरूरी है भैया । लकड़ियां बेचकर शाम के लिये भोजन भी तो जुटाना है।

शामू तो भालू से भयभीत था, बोला ‘नहीं रहने दो, तुम नहीं जानते कि भालू कितना खूंखार है?’

रामू ने सोचा लकड़ियां काटने से पहले क्यों न थोड़ी देर बांसुरी पर तान छेड़ ली जाए ? वह अन्टी से निकाल कर बांसुरी बजाने लगा।

परन्तु रामू को तो जाना ही था उसने शामू की एक न सुनी और अपनी बांसुरी अन्टी में खोंस कर जंगल की तरफ चल पड़ा। इधर-उधर निगाह दौड़ाने के बाद उसे कटा हुआ पेड़ दिखलाई पड़ गया। पास ही में शामू की कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। रामू ने सोचा लकड़ियां काटने से पहले क्यों न थोड़ी देर बांसुरी पर तान छेड़ ली जाए ? वह अन्टी से निकाल कर बांसुरी बजाने लगा।

बांसुरी के मस्त स्वर जंगल के वातावरण को संगीतमय करने लगे। यह मधुर आवाज भालू के कानों तक भी खोंस । बांसुरी की आवाज सुनकर वह उठकर बैठ गया। आलस्य उतारते हुए उसने अंगड़ाई ली और सोचने लगा कि यह कैसी मधुर आवाज है? इसे सुनकर तो मन बड़ा आनन्दित हो रहा है।

वह झूमते हुए उसी दिशा में चल पड़ा जिस ओर से बांसुरी के मधुर स्वर फूट कर उसके कानों में मधु सा उडे़ल रहे थे। उसने आगे जाकर देखा कि एक लड़का तन्मय होकर होंठों पर लगाये एक लकड़ी से ये स्वर निकाल रहा है। बांसुरी की तान पर भालू के पैर अपने आप थिरकने लगे और वह मटक मटक कर नृत्य करने लगा।

बांसुरी की तान पर भालू के पैर अपने आप थिरकने लगे और वह मटक मटक कर नृत्य करने लगा।

थोड़ी ही देर में रामू को लकड़ी काटने का ध्यान आया। उसने तुरंत बांसुरी बजाना बन्द कर दिया। भालू के ठुमकते हुए पैर भी रुक गये। उसके आनन्द में विघ्न पड़ गया ।

वह रामू से बोला ‘ऐ लड़के । रुक क्यों गया। बाजा बजा न ।’

रामू ने कहा ‘भालू राजा, बांसुरी बजाने से पेट नहीं भरेगा। लकड़ियां भी तो काटनी हैं मुझे। मुझे देर हो गई है।

‘ऐसा करो, तुम बाजा बजाओ, लकड़ियां मैं काटता हूं। भालू बोला।

भालू बांसुरी की धुन पर मस्त हो कुल्हाड़ी लेकर लकड़ियां काटने लगा। देखते ही देखते उसने लकड़ियों का ढेर लगा दिया। रामू बांसुरी को बन्द करके लकड़ियों का गट्ठर बांधने लगा। तभी भालू ने कहा ‘तुम रहने दो। गट्ठर मैं बांध दूंगा। तुम तो बस बाजे की मीठी-मीठी धुन सुनाते जाओ।’

रामू ने भालू की बात मान ली और बांसुरी पर एक प्यारी सी नई तान छेड़ दी। भालू बांसुरी की धुन पर मस्त हो कुल्हाड़ी लेकर लकड़ियां काटने लगा। देखते ही देखते उसने लकड़ियों का ढेर लगा दिया। रामू बांसुरी को बन्द करके लकड़ियों का गट्ठर बांधने लगा। तभी भालू ने कहा ‘तुम रहने दो। गट्ठर मैं बांध दूंगा। तुम तो बस बाजे की मीठी-मीठी धुन सुनाते जाओ।’

रामू ने फिर बांसुरी बजानी शुरू कर दी। भालू लकड़ियों का गट्ठर बांधने लगा। जब गट्ठर बंध गया तो भालू ने कहा - चलो लड़के तुझे घर तक छोड़ आऊं। कहकर उसने लकड़ियों का भारी भरकम गट्ठर उठाकर सिर पर रख लिया और मटकता हुआ गांव की तरफ चल पड़ा।

शामू ने दूर से यह नजारा देखा तो आश्चर्यचकित रह गया। भालू ने जाते हुए कहा - मैं तुम्हारा इंतजार करूंगा। बाजा साथ लेकर आना। कहकर भालू चला गया। शामू ने देखा कि मीठे सुरों ने खूंखार जानवर को वश में कर लिया है। सचमुच यह तो जादू था। वह भाई की सीख पर उसी दिन से अमल करने लगा। (उर्वशी)परशुराम संबल

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News