…और दीप जल उठे…

कहानी
कहानी
कहानीAI Generated Image
Published on: 

कभी सेठ नारायण दास व लक्ष्मी की हवेली के झरोखों से सुबह की धूप ऐसे उतरती थी, मानो सोने की थाली में केसर घुल रही हो। उस घर में दीपावली केवल त्योहार नहीं, वैभव का उत्सव थी, वैभव यानी लक्ष्मी का छोटा भाई । जीवन के इस उजले पक्ष के बीच लक्ष्मी ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा आएगा, जब घर में दीप जलाने के लिए तेल जुटाना भी मुश्किल होगा।

सब ठीक चल रहा था लेकिन पिता की मृत्यु के बाद पुश्तैनी कारोबार बँटा। नारायण ने भाइयों पर भरोसा किया, लेकिन उसे क्या पता था कि रिश्तों की स्याही से लिखे हिसाब में स्वार्थ भी छिपे होते हैं।

नारायणदास का परिवार पिता कारोबार और प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता था। नारायण के पिता कहा करते थे, "बेटा, धन चला जाए तो लौट सकता है, लेकिन विश्वास चला जाए तो आदमी खाली हाथ रह जाता है।" सब ठीक चल रहा था लेकिन पिता की मृत्यु के बाद पुश्तैनी कारोबार बँटा। नारायण ने भाइयों पर भरोसा किया, लेकिन उसे क्या पता था कि रिश्तों की स्याही से लिखे हिसाब में स्वार्थ भी छिपे होते हैं। उसके हिस्से में आया कारोबारी कर्ज और न के बराबर संपत्ति। कारोबार में भी घाटा हुआ। उधार डूबा, माल अटका और बाजार ने मुँह फेर लिया। पहले गहने बिके, फिर गाड़ी और आखिरकार पुश्तैनी मकान भी हाथ से निकल गया। एक दिन हवेली का आखिरी दरवाजा उनके लिए बंद हो गया था।

जिन हाथों ने कभी बड़े व्यापारिक सौदे किए थे, वे अब टमाटरों पर पानी छिड़ककर उन्हें ताजा दिखाते थे।

बेटी सरस्वती और बेटा कुबेर अभी पढ़ रहे थे। उनकी फीस और घर का खर्च किसी पहाड़ से कम नहीं था। नारायणदास ने सब्जियों का ठेला लगा लिया। जिन हाथों ने कभी बड़े व्यापारिक सौदे किए थे, वे अब टमाटरों पर पानी छिड़ककर उन्हें ताजा दिखाते थे। लक्ष्मी भी अपनी चूड़ियों की खनक छोड़कर दूसरे घरों में चौका-बर्तन करने लगी। मगर दोनों बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटने दी खुद भूखे रहकर भी उनकी किताबें खरीदी जातीं और पुरानी वर्दियों में नए बटन लगा दिए जाते।

सरस्वती ने पुराने सामान के डिब्बे से एक खराब बिजली की लड़ी निकाली। तार उलझे थे, कई बल्ब फ्यूज थे। उसने खराब जोड़ ठीक किए और नया प्लग लगाकर स्विच दबाया। कुछ बल्ब टिमटिमा उठे। लक्ष्मी की आँखों में चमक आ गई। नारायणदास के चेहरे पर भी वर्षों बाद मुस्कान लौटी।

एक शाम दिवाली से पहले घर की बिजली चली गई। बाहर गलियों में झालरें सज रही थीं, मिठाइयों की खुशबू फैल रही थी और उनका घर अँधेरे में डूबा था। सरस्वती ने पुराने सामान के डिब्बे से एक खराब बिजली की लड़ी निकाली। तार उलझे थे, कई बल्ब फ्यूज थे। उसने खराब जोड़ ठीक किए और नया प्लग लगाकर स्विच दबाया। कुछ बल्ब टिमटिमा उठे। लक्ष्मी की आँखों में चमक आ गई। नारायणदास के चेहरे पर भी वर्षों बाद मुस्कान लौटी।

सरस्वती मुस्कुरा कर बोली, "बाबूजी, रोशनी पूरी न सही, लेकिन अँधेरा भी अब नहीं रहा।"

नारायण ने बेटी के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा, "बेटी, आज तूने इस अँधेरे घर में केवल कुछ बल्ब नहीं जलाए, हमारे बुझते हुए हौसलों में भी लौ जगा दी है।" उस दिन उन चंद बल्बों ने घर को जितनी रोशनी दी, उससे कहीं अधिक उम्मीद जगा दी। समय बीतता गया। सरस्वती ने सब्जियों के ठेले पर बैठकर बाजार की नब्ज पहचाननी शुरू कर दी। उसे समझ आने लगा कि पिता की मेहनत में कमी नहीं, कारोबार के नए तौर-तरीकों की कमी थी। उधर कुबेर ने वित्त और लेखांकन की पढ़ाई चुनी। दोनों ने तय कर लिया कि जिस अभाव में उनका बचपन बीता, वह उनके माता-पिता का भविष्य नहीं बनेगा।

सरस्वती ने पिता के ठेले को ही अपनी पहली प्रयोगशाला बनाया। उसने किसानों से सीधे सब्जियाँ खरीदनी शुरू कीं और मोबाइल पर ग्राहकों के समूह बनाए। फिर एक छोटी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन ऑर्डर लेने लगी।...जिस लड़की ने कभी फ्यूज लड़ी में रोशनी लौटाई थी, वह अब अपने हुनर से एक नई दुनिया रोशन कर रही थी।

पढ़ाई पूरी होने पर कुबेर को एक वित्तीय संस्था में काम मिला। अपनी योग्यता और ईमानदारी से उसने अच्छी पहचान बनाई। बाद में उसने अपना फाइनेंस कंसल्टेशनऔर ऑडिट का काम शुरू कर दिया। छोटे व्यापारियों को कर और निवेश संबंधी सलाह देते हुए उसका काम बढ़ता गया। सरस्वती ने पिता के ठेले को ही अपनी पहली प्रयोगशाला बनाया। उसने किसानों से सीधे सब्जियाँ खरीदनी शुरू कीं और मोबाइल पर ग्राहकों के समूह बनाए। फिर एक छोटी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन ऑर्डर लेने लगी। शुरुआत में वह खुद थैले तैयार करती और साइकिल से सामान पहुँचाती थी। धीरे-धीरे घरों, छात्रावासों और छोटे होटलों से ऑर्डर मिलने लगे। ग्राहकों को ताजा सब्जियाँ मिलने लगीं और किसानों को उचित दाम। कारोबार बढ़ा, कर्मचारी जुड़े और फलों की बिक्री भी शुरू हो गई। उसका स्टार्टअप दूसरे शहरों तक पहुँच गया। जिस लड़की ने कभी फ्यूज लड़ी में रोशनी लौटाई थी, वह अब अपने हुनर से एक नई दुनिया रोशन कर रही थी। इस बीच लक्ष्मी को बेटी के विवाह की चिंता सताने लगी। उसके मन में एक सवाल बार-बार उठता-बेटी के जाने के बाद उनका क्या होगा? वह बच्चों पर बोझ नहीं बनना चाहती थी। गरीबी ने उसे सिखा दिया था कि वैभव की सबसे ऊँची अटारी से भी आदमी नीचे गिर सकता है। सरस्वती ने माँ की चिंता भाँप ली। उसने अपने माता-पिता के लिए घर खरीदा और उनके नियमित खर्च, चिकित्सा और देखभाल के लिए भी व्यवस्था कर दी।

गरीबी ने उसे सिखा दिया था कि वैभव की सबसे ऊँची अटारी से भी आदमी नीचे गिर सकता है।

जिस लड़की ने कभी फ्यूज लड़ी में रोशनी लौटाई थी, वह अब अपने हुनर से एक नई दुनिया रोशन कर रही थी। इस बीच लक्ष्मी को बेटी के विवाह की चिंता सताने लगी। उसके मन में एक सवाल बार-बार उठता-बेटी के जाने के बाद उनका क्या होगा? वह बच्चों पर बोझ नहीं बनना चाहती थी। गरीबी ने उसे सिखा दिया था कि वैभव की सबसे ऊँची अटारी से भी आदमी नीचे गिर सकता है। सरस्वती ने माँ की चिंता भाँप ली। उसने अपने माता-पिता के लिए घर खरीदा और उनके नियमित खर्च, चिकित्सा और देखभाल के लिए भी व्यवस्था कर दी।

उस आलिंगन में एक पुरानी सामाजिक धारणा का उत्तर भी छिपा था-बेटियाँ पराया धन नहीं होतीं;

जब सरस्वती ने मकान के कागज मां-बाप के हाथों में सौंपे तो लक्ष्मी की आँखें भर आईं। उसे अपनी पुरानी हवेली याद आ गई, जिसके बड़े दरवाजे कभी उसके वैभव की पहचान थे। आज सामने एक छोटा-सा घर था, मगर उसकी नींव बेटी की मेहनत और प्रेम पर रखी गई थी।

वह भावुक होकर बोली, "बेटी, तूने तो हमारा बुढ़ापा खरीद लिया।"

सरस्वती मुस्कुराई, "नहीं माँ, बस वह चिंता लौटा दी है, जो आपने हमारी पढ़ाई के लिए अपने हिस्से रख ली थी।"

लक्ष्मी ने बेटी को गले लगा लिया। उस आलिंगन में एक पुरानी सामाजिक धारणा का उत्तर भी छिपा था-बेटियाँ पराया धन नहीं होतीं; कई बार वही माता-पिता की सबसे बड़ी पूँजी बन जाती हैं।

लक्ष्मी ने बेटी की ओर देखा, "तब समझी थी कि तूने घर में रोशनी की है। आज समझती हूँ कि तूने तो हमारी जिंदगी की वायरिंग ही बदल दी।"

फिर एक दीपावली आई। इस बार घर की छत से दरवाजे तक रंग-बिरंगी झालरें लगी थीं। आँगन में मिट्टी के दीपक जल रहे थे। रसोई मिठाइयों की सुगंध से महक रही थी। लक्ष्मी दरवाजे पर खड़ी रोशनी निहार रही थी। अचानक उसे बरसों पुराना वह किराए का कमरा याद आ गया, जहाँ एक फ्यूज लड़ी के कुछ बल्ब जले थे। उसने सरस्वती को पास बुलाया।

"याद है, उस दिवाली तुमने पुरानी झालर ठीक की थी ? घर में बस दो-चार बल्ब जले थे। तुम्हारे चाचा के लड़के ने हँसकर कहा था-फ्यूज लड़ी ही फ्यूज लड़ी को जगमगाने का सपना देख रही है! इससे क्या होगा ?"

सरस्वती हँस पड़ी, "लेकिन माँ, उन फ्यूज बल्बों के बीच कुछ बल्ब तो जले थे।"

लक्ष्मी ने बेटी की ओर देखा, "तब समझी थी कि तूने घर में रोशनी की है। आज समझती हूँ कि तूने तो हमारी जिंदगी की वायरिंग ही बदल दी।"

नारायणदास भी पास आकर खड़े हो गए। उन्हें पिता की सीख याद आई-विश्वास मत खोना। उन्होंने विश्वास बचाया था, भले ही धन खो दिया था। उनकी बेटी ने उसी ईमानदारी को बुद्धि, तकनीक और परिश्रम का सहारा देकर परिवार की ताकत बना दिया था।

उसे समझ आ गया था कि जीवन में अँधेरा धन की कमी से ही नहीं आता और उजाला केवल धन से नहीं होता। उसके लिए विश्वास, विवेक और परिश्रम के दीप भी जलाने पड़ते हैं।

लक्ष्मी ने आँगन में रखे मिट्टी के दीपकों को देखा। एक दीपक की लौ हवा से काँपी, कुछ क्षण डगमगाई, मगर फिर स्थिर हो गई। उसे लगा, जैसे यह लौ उसके अपने जीवन की कहानी कह रही हो। कभी बुझ जाने के कगार पर पहुँची जिंदगी आज फिर जगमगा उठी थी।

नारायण का विश्वास, कुबेर की सफलता और सरस्वती की बुद्धि-तीनों ने मिलकर उस घर में ऐसा उजाला किया था, जिसे अब किसी आँधी का भय नहीं था।

लक्ष्मी ने दीपक के सामने हाथ जोड़ दिए। उसे समझ आ गया था कि जीवन में अँधेरा धन की कमी से ही नहीं आता और उजाला केवल धन से नहीं होता। उसके लिए विश्वास, विवेक और परिश्रम के दीप भी जलाने पड़ते हैं। सरस्वती की मेहनत, कुबेर के कौशल और नारायण लक्ष्मी के विश्वास से अंधेरे घर में खुशहाली के दीप फिर जल उठे थे। (युवराज)

डॉ. घनश्याम बादल

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News