जमशेदपुर : चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर जिले में तीन दिनों का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत 24 अक्टूबर तक आम लोगों को सतर्कता और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अपर उपायुक्त ने जिले के सभी नगर निकाय, प्रखंड और अंचल के अधिकारियों के साथ नागरिक सुविधा प्रदाता कंपनियों को भी चेतावनी संदेश भेजकर अलर्ट रहने के लिए कहा है। भेजे गए पत्र में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के कारण चक्रवाती तूफान “दाना” के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते पूर्वी सिंहभूम जिले में 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तूफान के दौरान कम से कम क्षति हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतें और निगरानी रखें। एडीसी ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात सूचना प्राप्त होने पर तुरंत जिले के वरीय पदाधिकारियों को सूचित करें और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का आकलन करते हुए सहायता प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
संबंधित समाचार:
- Kolkata Heavy Rain Alert : पूजा के दौरान जमकर बारिश…
- Kolkata Rain Alert: पूजा घूमने निकलें तो छाता साथ…
- West Bengal Alert: बंगाल पर चक्रवात का खतरा, 23…
- चक्रवात की लाइव ट्रैकिंग: दिवाली पर चक्रवात का साया,…
- West Bengl Rain Alert: कल पश्चिम बंगाल में होगी…
- West Bengal Alert : चक्रवाती तूफान शुरू, स्कूल हुए 3…
- West Bengal Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया…
- Kolkata Rain Alert: कोलकाता में जारी रहेगी बारिश,…
- Kolkata Rain Alert: कोलकाता में मौसम को लेकर जारी…
- कर्नाटक में भारी बारिश का कहर: मौसम विभाग ने दी चेतावनी
- लखनऊ में छठ पूजा की तैयारी शुरू, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- West Bengal Weather Update: कोलकाता समेत बंगाल के इन…
- Kolkata Rain Update: मौसम विभाग का अलर्ट, दिवाली से…
- IND Vs NZ टेस्ट आज: बारिश की आशंका! क्या खेल को…
- Kolkata Rain Alert : कोलकाता में पंहुचेगा चक्रवात,…