kolkata metro: 5 अगस्त से ऑरेंज लाइन पर बढ़ायी जाएंगी सेवाएं, प्रतिदिन चलेंगी 74 मेट्रो | Sanmarg

kolkata metro: 5 अगस्त से ऑरेंज लाइन पर बढ़ायी जाएंगी सेवाएं, प्रतिदिन चलेंगी 74 मेट्रो

कोलकाता : कोलकाता मेट्रो 5 अगस्त यानी सोमवार से कवि सुभाष और हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो स्टेशनों के बीच ऑरेंज लाइन पर मेट्रो सेवाएं बढ़ाने जा रही है। इस लाइन पर कुल 74 सेवाएं (37 अप एवं 37 डाउन) उस दिन से 20 मिनट के अंतराल पर चलायी जाएंगी। वर्तमान में ऑरेंज लाइन पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 48 सेवाएं (24 अप एवं 24 डाउन) चलायी जा रही हैं। अब से शनिवार को भी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा इस लाइन पर सेवा के समय भी बढ़ाए जा रहे हैं। दोनों ओर यानी कवि सुभाष और हेमंत मुखोपाध्याय स्टेशनों से सेवाएं 9 बजे के बजाय 8 बजे से उपलब्ध होंगी। इन दोनों टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम सेवाएं 4.40 बजे के बजाय 8 बजे तक उपलब्ध होंगी। रविवार को हमेशा की तरह कोई सेवा नहीं होगी।

Visited 2,353 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
2
1

Leave a Reply

ऊपर