मणिपुर के सीएम के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, 1 जवान घायल | Sanmarg

मणिपुर के सीएम के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, 1 जवान घायल

इम्फाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। आज सोमवार (10 जून) को हुए इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। उग्रवादी कांगपोकपी जिले में घात लगाकर बैठे थे और जब मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था तभी उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अब भी जारी है। पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान कम से कम एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।’’ संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी।

मणिपुर में फिर शुरू हुई हिंसा

पिछले साल लगातार हिंसा की आग में जलने वाला मणिपुर एक बार फिर इसकी चपेट में आ गया है। अहम बात यह है कि अब जिरिबाम जिले में हिंसा शुरू हुई है, जो कि अब तक इससे बचा हुआ था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उग्रवादी 3-4 बोट से पहुंचे थे और उन्होंने कई घरों और पुलिस चौकियों में भी आग लगा दी थी। इसके बाद अब दोबारा पुलिस पर हमला हुआ है।

200 से ज्यादा लोग राहत शिविर में

मणिपुर के जिरीबाम जिले में कथित तौर पर उग्रवादियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसी वजह से राज्य में दोबारा हिंसा भड़की है। मेइती समुदाय के 200 से अधिक लोगों को नए राहत शिविरों में भेजा गया है। संदिग्ध उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले के बाहरी गांवों लामताई खुनौ, दिबोंग खुनौ, नूनखाल और बेगरा में कई घरों को जला दिया था। इन गांवों के लोग जिरी खेल परिसर में बनाए गए राहत शिविर में रह रहे थे।
Visited 99 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर