Kolkata Dengue Update : एक सप्ताह में दोगुनी हुई रफ्तार | Sanmarg

Kolkata Dengue Update : एक सप्ताह में दोगुनी हुई रफ्तार

Fallback Image

डेंगू की दोगुनी रफ्तार, एक सप्ताह में 675 नये मामले
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य में मॉनसून बारिश की शुरूआत होते ही डेंगू के मामले दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में राज्य में 675 लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं। जबकि राज्य में डेंगू से मरने वालों की संख्या अब तक 9 हो गई। कोलकाता समेत राज्य की कई नगर पालिकाओं में स्थिति चिंताजनक है। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की कतार बढ़ रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 19 जुलाई से 26 जुलाई के बीच 7 दिनों में केवल कोलकाता नगर निगम इलाके में ही 40 लोग डेंगू से प्रभावित हुए हैं। वहीं बिधाननगर नगर निगम में डेंगू के 27 नए मामले सामने आए हैं। पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर क्षेत्र में 19 लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं। वहीं नदिया के राणाघाट नगर पालिका क्षेत्र में संक्रमित लोगों की संख्या 16 है।

हावड़ा में भी डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ रही है

उत्तर 24 परगना के बारासात नगरपालिका क्षेत्र में 11 और हावड़ा नगर निगम इलाके में बीते एक सप्ताह में 7 लोग डेंगू से प्रभावित हुए हैं। सूची में नदिया, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी जैसे जिले भी शामिल हैं। नदिया के राणाघाट उपजिला अस्पताल में डेंगू के 21 मरीज भर्ती हैं। जबकि तेज बुखार से ग्रसित 50 लोगों को भर्ती कराया गया है। दुर्गापुर के पलाशडीहा इलाके में डेंगू का प्रसार सबसे अधिक है। पिछले एक सप्ताह में 61 लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं। हावड़ा में भी डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल जनवरी से जुलाई तक 133 लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं। वहीं जलपाईगुड़ी में डेंगू ने तीन लोगों की जान ले ली है। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल जनवरी से 29 जुलाई तक 55 लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं।

Visited 185 times, 4 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर