राजस्थान में और बिगड़ेगी सर्दी की तबीयत

आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने तथा घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
राजस्थान में और बिगड़ेगी सर्दी की तबीयत
Published on

जयपुरः राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और सोमवार सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने तथा घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार सुबह बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। इस दौरान कहीं कहीं शीत दिन और अति शीतदिन दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान वनस्थली में 4.1 डिग्री सेल्सियस, सिरोही, दौसा व गंगानगर में 5.4 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, पाली में 5.6 डिग्री और अजमेर में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी जयपुर के कई इलाकों में सुबह धुंध छाई रही। बीकानेर, कोटा तथा उदयपुर संभाग में अनेक जगह घना कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट और धूप नहीं निकलने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजमार्ग पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने शहरों में कई जगह 'रैन बसेरे' बनाए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट आ सकती है। कुछ भागों में शीतलहर चलेगी। वहीं अनेक इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

राजस्थान में और बिगड़ेगी सर्दी की तबीयत
यूक्रेन ने पुतिन के आवास को निशाना नहीं बनाया: ट्रंप
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in