बताना होगा-जलेबी कितनी मीठी?

सरकार का आदेश - समोसे में कितना तेल, जलेबी में कितनी चीनी, इसके पोस्टर लगाओ
jalebi
जलेबी समोसा
Published on

नई दिल्ली : मोटापे और डायबिटीज के मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर के सरकारी कैंटीनों और रेस्टोरेंट के लिए एक खास आदेश जारी किया है जिससे यहां आने वाले ग्राहकों को समोसा, जलेबी, लड्डू, बड़ा पाव, पकौड़े जैसे नाश्ते की हकीकत का पता चल जाए। मंत्रालय ने कंटीन या रेस्टोरेंट के मालिकों को समोसा, जलेबी जैसे नाश्ते की दुकानों पर स्वास्थ्य चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत अब समोसा, जलेबी या अन्य तले-भुने नाश्ते और खाने बेचने वाली कैंटीनों को रंग-बिरंगे पोस्टर लगाने होंगे। इनमें बताया जाएगा कि किस भोज्य पदार्थ में कितनी मात्रा में चीनी, तेल और फैट है। सरकार के इस फैसले को मोटापे और गैर-संक्रामक बीमारियों जैसे डायबिटीज और हृदय रोगों पर कमी लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

फिट इंडिया पहल का हिस्सा

भारत सरकार ने ‘फिट इंडिया’ पहल के तहत यह कदम उठाया है। इसमें तेल की खपत में 10 प्रतिशत कटौती और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। साल 2050 तक इनकी संख्या बढ़कर 44.9 करोड़ तक पहुंच सकती है।

एक जलेबी या गुलाब जामुन में 5 चम्मच शुगर

सरकार का ये कदम लोगों को स्वस्थ खानपान के लिए प्रेरित करेगा। नागपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर आमले ने बताया कि एक गुलाब जामुन या जलेबी में 5 चम्मच शुगर जितनी चासनी हो सकती है। समोसे में भी भारी मात्रा में फैट रहता है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोगों को उनके खानपान के प्रति जागरूक करने के लिए खास है। पहले सिगरेट और तंबाकू पर चेतावनी लेबल लगाया गया था। अब समोसा, जलेबी और वडापाव जैसे खाद्य पदार्थों के लिए भी चेतावनी बोर्ड लगेंगे। उन्होंने कहा कि आपको जो खाना है खाओ लेकिन उसके बारे में जान ले कि वह आपकी सेहत पर कितना असर डाल रहा है।

भारतीय खाने से दूरी नहीं मगर संतुलन जरूरी

यह कदम भारतीय व्यंजनों को बदनाम करने के लिए नहीं है। समोसा या जलेबी कोई जहर नहीं है, लेकिन रोज और ज्यादा मात्रा में इन्हें खाना हानिकारक हो सकता है। मंत्रालय का यह निर्णय का ये प्रस्ताव इसी संतुलन की तरफ इशारा करता है - खाना खाइए, पर सोच-समझकर और सीमित मात्रा में। जैसे हम सिगरेट के पैकेट पर वॉर्निंग देखकर सोचते हैं, वैसे ही अब समोसे-जलेबी जैसे फूड आइटम्स पर चेतावनी देखकर भी दो बार सोचेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in