नवविवाहिता ने दिव्यांग पति को कुएं में धकेला, गिरफ्तार

पति के बेरोजगार और विकलांग निकलने खोया आपा, पत्थर से भी किया हमला
Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on

ब्रह्मपुर : ओडिशा के गंजाम जिले में एक नवविवाहिता को जब मालूम हुआ कि उसका पति दिव्यांग और बेरोजगार है तो उसने उस पर पत्थर से हमला कर कुएं में धकेल दिया। हालांकि 35 वर्षीय पति बच गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस सुदुमसारा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय महिला को गुरुवार को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना गत रविवार रात को हुई, लेकिन महिला के ससुर द्वारा बेलगुंठा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद गुरुवार को यह मामला प्रकाश में आया।

इस जोड़े की शादी 16 जून को हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक जब पति घर के पीछे खुले में था तब पत्नी के साथ उसकी तीखी बहस हुई और आक्रोशित पत्नी ने उसे कुएं में धकेल दिया और पास में पड़े पत्थर फेंके। पुलिस ने बताया कि पति के चिल्लाने पर महिला ने सीढ़ी लगाकर उसे बचाया। बचाए जाने के बाद पीड़ित पिता के पास गया और आपबीती बताई। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। बेलगुंठा पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक रेबती सबर ने कहा कि प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in