अमित शाह कल पंजाब का दौरा करेंगे : बिट्टू

अमित शाह कल पंजाब का दौरा करेंगे : बिट्टू

Published on: 

चंडीगढ़ :

भारतीय जनता पार्टी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे। वहीं, पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस दौरान उनके मानसा और संगरूर जाने की संभावना है, जहां वह राज्य में नशे की समस्या से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले 2 लोगों के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने ‘X’ पर एक पोस्ट में शाह के दौरे की घोषणा की, लेकिन उनके कार्यक्रम का विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘पंजाब 20 अक्टूबर को राज्य के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करता है।’ बिट्टू ने कहा कि पंजाब नशे के गंभीर खतरे से जूझ रहा है और राज्य को अपने युवाओं तथा भविष्य की सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई, मजबूत नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की जरूरत है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in