भाई ने की 2 बहनों की हत्या

भाई ने की 2 बहनों की हत्या

Published on: 

जमशेदपुर :

पूर्वी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति (42) ने अपनी 2 सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि इस घटना का अंधविश्वास से जुड़ा कोई पहलू हो सकता है। घटना धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बाबिडा गांव में हुई। हत्या के बाद आरोपी स्वरूप टुडू ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। धालभूमगढ़ थाने के प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने कहा कि आरोपी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मृतक महिलाओं की पहचान दुलारी सोरेन (52) और लक्ष्मी मुंडी (50) के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा थीं और अपने छोटे भाई स्वरूप टुडू के साथ रहती थीं। वे अपने भाई के इलाज के लिए उसके साथ रह रही थीं, क्योंकि वह पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था। टुडू ने एक ओझा को अनुष्ठान करने के लिए बुलाया था। अनुष्ठान के बाद दोनों बहनें सोने चली गईं। सोमवार तड़के जब वे सो रही थीं, तभी टुडू ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए टुडू से पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in