मामा की पिस्तौल से मासूम की मौत

मामा की पिस्तौल से मासूम की मौत

Published on: 

बोकारो :

बोकारो जिले में एक बच्चा (3) अपने मामा की पिस्तौल से खेल रहा था, तभी अचानक गोली चलने से मासूम की मौत हो गयी। घटना माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट में हुई। बच्चे का मामा राजेश कुमार (21) हथियार लेकर फरार है। माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बच्चे की मां के अनुसार, उसका भाई उनके घर आया था। जब बच्चे ने मामा से चॉकलेट मांगी, तो उसने उसे चॉकलेट के बजाय पिस्तौल दे दी। पिस्तौल से खेलते समय अचानक गोली चल गयी। गोली लगने से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एजेंसियां
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in