पुलिस से मारपीट, IAS अधिकारी समेत 4 पर मामला

पुलिस से मारपीट, IAS अधिकारी समेत 4 पर मामला

Published on: 

बेंगलुरु :

बेंगलुरु में देर रात एक पब में निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक और उनके सहकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में आंध्र प्रदेश कैडर के एक IAS अधिकारी समेत 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 9 अक्टूबर को देर रात कब्बन पार्क थाना क्षेत्र के एक पब में अचानक किए गए निरीक्षण के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि पिछले 6 महीने से विशेष जांच टीम में तैनात पुलिस निरीक्षक ने IAS अधिकारी विकास मरमत और तीन अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in