कभी दिया था ‘इंडिया आउट’ का नारा, अब भारत की सहायता से निर्मित एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एयरपोर्ट को उत्तरी भाग के लिए ‘समृद्धि का प्रवेश द्वार’ बताया
कभी दिया था ‘इंडिया आउट’  का नारा, अब भारत की सहायता से निर्मित एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
Published on: 

मालेः मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत सरकार की ऋण सहायता से वित्त पोषित हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और इसे देश के उत्तरी भाग के लिए ‘समृद्धि का प्रवेश द्वार’ बताया। मोहम्मद मुइज्जू ही थे जिन्होंने कभी ‘इंडिया आउट’ का नारा देकर देश की सत्ता हासिल की थी। लेकिन अब वे भारत की सहायता से नया एयरपोर्ट का उद्धाटन कर रहे हैंं।

एयरपोर्ट आर्थिक परिवर्तन का प्रतीक बनेगा

राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान के अनुसार मुइज्जू ने रविवार को हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और इसे ‘उत्तरी मालदीव की क्षमता को उभारने और वैश्विक संपर्क बढ़ाने में सहायक’ बताया। इसे उत्तरी भाग के लिए ‘समृद्धि का प्रवेश द्वार’ बताते हुए उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि आर्थिक परिवर्तन का प्रतीक है।’

भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री थे उपस्थित

‘सन.एमवी’ समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार मुइज्जू ने कहा कि नया हवाई अड्डा पर्यटन, कृषि, मत्स्य पालन और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ उत्तरी भाग में सामाजिक विकास को और बढ़ावा देगा। उद्घाटन समारोह में भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

भारत ने मालदीव को दिया है 80 करोड़ डॉलर का लोन

मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक पोस्ट में हवाई अड्डे को ‘प्रगति और समृद्धि का सच्चा माध्यम एवं पड़ोसी प्रथम तथा महासागर दृष्टिकोण के तहत भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक’ बताया। सन.एमवी समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार हवाई अड्डे के विकास के लिए भारत के एक्जिम बैंक द्वारा जारी 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता दी जा रही है जो मालदीव सरकार और बैंक के बीच 2019 में हुए एक समझौते के तहत है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in