शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने पुत्रों को ‘लॉंच’ करने में लगे हैं।
शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने पुत्रों को ‘लॉंच’ करने में लगे हैं।

कांग्रेस का जनाधार लगातार सिमटा : शर्मा

Published on: 

जयपुर/ बीकानेर :

राजस्थान के
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव में BJP की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कांग्रेस का तो जनाधार लगातार सिमटता जा रहा है। आज यह कुछ ही राज्यों में शेष हैं और भविष्य में कहीं नहीं रहेगी। क्योंकि कांग्रेस के नेता तो अपने बेटों की ''लॉन्चिंग'' करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यह पच नहीं रहा है। वे निकाय चुनाव में BJP को मिली ऐतिहासिक जीत से बौखला गये हैं। वे अपना वार्ड हार गये हैं। शर्मा ने कहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर गुस्सा हैं। लेकिन अपनी हार का दोष दूसरों को दे रहे हैं। जबकि गहलोत को इस करारी हार का विश्लेषण करना चाहिए।

‘सेवा संकल्प यात्रा’ युवाओं को प्रेरित करेगी :

मुख्यमंत्री शर्मा ने बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘सेवा संकल्प’ बाइक रैली के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करते हुए देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया है। उनसे प्रेरित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ युवाओं को निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करेगी। सेवा संकल्प यात्रा हमारे युवाओं को निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ेगी। एजेंसियां
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in