घर में चल रही पार्टी के बीच तीन हमलावरों ने की गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

घर में चल रही पार्टी के बीच तीन हमलावरों ने की गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

Published on

केप टाउन :

दक्षिण अफ्रीका में तीन हमलावरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां घर में पार्टी के दौरान तीन हमलावरों ने गोलीबारी कर कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में एक महिला भी शामिल है जो संभवत: गर्भवती थी। पुलिस से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी तट पर स्थित डरबन शहर से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में क्वामाखुथा शहर में मंगलवार देर रात हुई इस सामूहिक गोलीबारी में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि लोग एक पार्टी के लिए घर में एकत्र हुए थे, तभी संदिग्ध हमलावर वहां पहुंचे और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। घटनास्थल पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें गर्भवती बताई जा रही महिला भी शामिल है, जबकि 11वें व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। अधिकारियों ने इस गोलीबारी में घायल हुये तीन लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in