जमशेदपुर बैंक लूट मामला : जांच के लिए SIT गठित

जमशेदपुर बैंक लूट मामला : जांच के लिए SIT गठित

Published on: 

जमशेदपुर :

जमशेदपुर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की जांच के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में केनरा बैंक की गोलमुरी शाखा से बंदूक दिखा कर 43 लाख रुपये की नकदी और 33 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम कुमार खंडेलवाल ने कहा, हमने CCTV फुटेज की जांच की है। रेनकोट पहने 5 युवक बैंक में घुसे और कर्मचारियों तथा ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद नकदी और सोना लेकर फरार हो गये थे। इन लुटेरों के बारे में कुछ सुराग जुटाए हैं। खंडेलवाल SIT का नेतृत्व कर रहे हैं। लुटेरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। आसपास के पुलिस थानों को भी सतर्क कर दिया गया है। एजेंसियां
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in