जम्मू-कश्मीर विधानसभा में राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर हंगामा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर हंगामा

Published on: 

श्रीनगर :

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने की मांग वाले प्रस्ताव को लेकर भारी हंगामा हुआ। भाजपा सदस्यों ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के आसन के पास प्रदर्शन किया, कागज फाड़े और समानांतर कार्यवाही चलाने लगे। भाजपा ने अध्यक्ष के खिलाफ पद से हटाने का प्रस्ताव भी पेश किया और कहा कि प्रस्ताव में स्वायत्तता तथा विशेष दर्जे का उल्लेख संविधान के अनुरूप नहीं है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने राज्य का दर्जा बहाल करने के केंद्र के कथित वादे का हवाला देते हुए प्रस्ताव का समर्थन किया।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in