आगामी मंगलवार को होने वाली बैठक में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी की रणनीति
आगामी मंगलवार को होने वाली बैठक में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी की रणनीति

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 29 सितंबर को

Published on: 

नयी दिल्ली :

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक 29 सितंबर को दिल्ली में होगी। बैठक में निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दे, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा किये जाने की संभावना है।सूत्रों ने बताया कि यहां आगामी मंगलवार को होने वाली बैठक में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी की रणनीति तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है। निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेदों की बात सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने इससे पहले 19 अगस्त को हुई कार्य समिति बैठक में भी छात्रों से जुड़े मुद्दे और कुछ अन्य विषयों पर पर विस्तार से चर्चा की थी।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in