प्रियंका-रॉबर्ट के लाडले रेहान ने की सगाई, जानें कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहू?

रेहान और अवीवा की मुलाकात कई साल पहले हुई थी और दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे गहरा होता गया।
प्रियंका-रॉबर्ट के लाडले रेहान ने की सगाई, जानें कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहू?
Published on: 

नई दिल्ली: कांग्रेस की प्रमुख नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा की सगाई की खबरें जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेहान ने अपनी सात वर्षों से साथ चल रही गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को हाल में प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को पूरी तरह से मंजूरी दे दी है।

कौन हैं अवीवा बेग?

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार भी राजधानी में ही बसता है। रेहान और अवीवा की मुलाकात कई साल पहले हुई थी और दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे गहरा होता गया। सगाई की खबर से वाड्रा और गांधी परिवार के करीबियों में खुशी का माहौल है, हालांकि अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शादी कब होगी?

सगाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेहान और अवीवा की शादी कब होगी। सूत्र बता रहे हैं कि शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। संभवतः यह एक निजी और पारिवारिक समारोह होगा, जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

प्रियंका-रॉबर्ट के लाडले रेहान ने की सगाई, जानें कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहू?
पीएम मोदी ने दी खालिदा जिया को श्रद्धांजलि, महज औपचारिकता या कूटनीतिक चाल?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in