मोदी, मुर्मू, अमित शाह ने गोवा क्लब अग्निकांड में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की

‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात के बाद आग लग गई। आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई। यह नाइट क्लब राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित है।
मोदी, मुर्मू, अमित शाह ने गोवा क्लब अग्निकांड में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की
Published on: 

पणजी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो जाने की घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा, ‘‘गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजन को खो दिया है।

घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रही है।’’

मृतकों को 2-2 लाख का मुवावजा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’

‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात के बाद आग लग गई। यह नाइट क्लब राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित है। सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और ‘‘तीन से चार पर्यटक’’ भी शामिल हैं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि 23 लोगों में से तीन की मौत जलने जबकि अन्य की मौत दम घुटने से हुई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक संवेदना व्यक्त की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए सोशल मीडिया 'X' पर लिखा 'नॉर्थ गोवा ज़िले में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई कीमती जानें गईं। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत मिले। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ।'

अमित शाह ने 'X' पर लिखा

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा 'गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना में लोगों की मौत बहुत दुखद है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन बचाव और राहत का काम कर रहा है और प्रभावित लोगों को ज़रूरी देखभाल दे रहा है। जिन लोगों की जान गई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in