दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर जारी

IMD के अनुसार, सोमवार को भी शीतलहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर जारी
Published on: 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में रविवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और कुछ स्थान पर न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शीतलहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से 2.6 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को भी शीतलहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने पर शीत लहर घोषित की जाती है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में तीन डिग्री सेल्सियस (इस मौसम में औसत से 4.3 डिग्री नीचे), लोधी रोड में 4.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर), रिज में 3.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.4 डिग्री ऊपर) और आयानगर में 2.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.2 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 295 था जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने रविवार को शीत लहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर जारी
अमेरिका में युवक ने की पिता-भाई व पादरी समेत छह की हत्या
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in