बैंकॉक के लिए वीजा की टेंशन खत्म, थाईलैंड ने भारतीयों को दिया खास तोहफा

बैंकॉक के लिए वीजा की टेंशन खत्म, थाईलैंड ने भारतीयों को दिया खास तोहफा
Published on: 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सबसे अधिक उड़ान बैंकॉक-फुकेट की
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : थाईलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए खुशखबर आई है। दिल्ली के रॉयल थाई दूतावास ने एलान किया है कि भारत में एक जनवरी 2025 से थाईलैंड का ई-वीजा मिलने लगेगा। इसके साथ ही भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए 60-दिवसीय वीजा छूट भी प्रभावी रहेगी। इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक थाईलैंड घूमने जा सकेंगे। भारतीय पर्यटकों की तादाद बढ़ाने के लिए थाईलैंड ने भारत में ई-वीजा शुरू करने का एलान किया है।

ट्रैवेल एजेंटों ने भी इस फैसले का किया स्वागत, कहा – बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

थाईलैंड के नेशनल डे के उपलक्ष्य में कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में थाई कांसुल जनरल सिरीपोन तांतीपन्याथेप, अंजनी धानुका व अनिल पंजाबी 

ट्रैवेल एजेंट्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया, ईस्ट के सेक्रेटरी व एयरकॉम ट्रैवेल्स के चेयरमैन अंजनी धानुका ने कहा कि इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। इससे और अधिक लोग यात्रा कर पाएंगे। दूतावास ने कहा कि ई-वीजा प्रणाली के बारे में दूतावास और महावाणिज्य दूतावासों को आगे की जानकारी और विवरण समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदकों को वीजा शुल्क मिलने के 14 दिन में वीजा प्रोसेस शुरू हो जाएगी। ट्रैवेल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कमेटी मेम्बर, ईस्टर्न इंडिया के अनिल पंजाबी ने बताया कि भारतीय पर्यटक सबसे ज्यादा थाईलैंड जाते हैं। बैंकॉक, पटाया, फुकेट, चियांग माई और कोह समुई भारतीय पर्यटकों के पसंदीदा स्थल हैं। 2019 में 20 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटकों ने थाईलैंड का दौरा किया था। इसके बाद तेजी से भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ी। इससे थाईलैंड को काफी फायदा मिला।
नियमित वीजा आवेदनों की समय सीमा जारी
थाई दूतावास ने नियमित वीजा आवेदनों की समय सीमा जारी कर दी है। दूतावास ने कहा कि सामान्य पासपोर्ट आवेदन जिन्हें वीजा प्रक्रिया कंपनियों के पास जमा किया गया है, वे 16 दिसंबर तक स्वीकार की जाएंगीं। जबकि राजनयिक और अन्य आधिकारिक पासपोर्ट वाले आवेदन दूतावास और महावाणिज्य दूतावास में 24 दिसंबर तक स्वीकार होंगे। इसके अलावा व्यापार और पर्यटन के लिहाज से भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए 60-दिवसीय वीजा छूट प्रभावी रहेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in