कांगो में इबोला से अबतक 5,387 लोगों की मौत

कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 11 हजार से अधिक हो गए हैं
Buniya
इबोला का अब तक का सबसे घातक प्रकोप
Published on: 

बुनिया : कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 11 हजार से अधिक हो गए हैं। यह इस प्रकोप की गंभीरता को दर्शाता है, जो लगातार फैल रहा है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 11,042 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 5,387 लोगों की मौत हुई है। यह देश में इबोला का अब तक का सबसे घातक प्रकोप है और संक्रमण के करीब आधे मामलों में मरीजों की मौत हुई है।

मई के मध्य में इस प्रकोप की घोषणा हुई थी। इस प्रकोप के लिए जिम्मेदार बुंडीबुग्यो वायरस का अब तक कोई ज्ञात टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है। यह देश के 26 में से आठ प्रांतों में फैल चुका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News