नोनाडांगा लेक में छठ पूजा का आयोजन

नोनाडांगा लेक में छठ पूजा का आयोजन

Published on: 

कोलकाता :

डॉ. बीआर अंबेडकर सेवा समिति की ओर से रविवार को नोनाडांगा लेक में छठ पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा की शुरुआत दोपहर तीन बजे से होगी। इस अवसर पर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आनंदपुर थाने के अंतर्गत पश्चिम चौभागा, नोनाडांगा के समीप पूजा आयोजन के लिए विशेष मंच तैयार किया जाएगा। समिति की ओर से आयोजन की तैयारियां की गई हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा में हिस्सा लेने की अपील की है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News