सोदपुर में पूर्व पार्षद पर लगा दंपति से मारपीट का आरोप

 फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

खड़दह : खड़दह थाना अंतर्गत सोदपुर के सुखचर इलाके में रहनेवाले रंजीत मजुमदार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप पूर्व पार्षद सुभाष गांगुली पर लगाया गया है। रंजीत का आरोप है कि बर्दवान से आयी अपनी बहन को डॉक्टर दिखाने के लिए वह अपनी पत्नी के साथ बुधवार की रात डॉक्टर के चैंबर में गये थे जहां पर डॉक्टर के काफी देर से आने से पहले ही उन्हें परेशानी हुई थी। इस भी जब डॉक्टर वहां आए तो पूर्व पार्षद भी वहां पहुंच गये और उन्होंने कहा कि इतनी देर क्यों हो रही है, लोग डॉक्टर के साथ बातचीत क्यों कर रहे हैं, ऐसा कहते हुए उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ जरूरी काम से ही डॉक्टर से बात की जा रही है न कि समय व्यर्थ किया जा रहा है। आरोप है कि इस पर पूर्व पार्षद ने उन्हें गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और उन्हें बाहर घसीट ले गए। बीच बचाव करने पर उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गयी। रंजीत का आरोप है कि पार्षद ने उस पर घूसा मारा। देर रात ही रंजीत को अस्पताल ले जाएगा जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित दंपति ने खड़दह थाने में शिकायत दर्ज करवायी । दूसरी ओर पूर्व पार्षद सुभाष गांगुली ने मारपीट के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उस व्यक्ति ने ही उनके साथ गाली-गलौज की थी। किसी तरह की हाथापाई की घटना नहीं घटी थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News