कूचबिहार में परिवर्तन यात्रा से पहले भाजपा का मंच टूटा, सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर साधा निशाना

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग परिवर्तन यात्रा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, उनके नाम नोट किए जा रहे हैं। समय आने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुकांत मजूमदार
सुकांत मजूमदारसुकांत मजूमदार
Published on

कूचबिहार : कूचबिहार जिले के तूफानगंज में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के पहुंचने से पहले ही पार्टी का मंच तोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि पुलिस और तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कूचबिहार में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की गाड़ी पर भी तोड़फोड़ की गई है और पार्टी के कार्यक्रमों को बाधित करने की कोशिश की जा रही है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बार-बार भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर हमला करवा रही है, लेकिन इससे भाजपा का आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उनका दावा है कि तृणमूल कांग्रेस समझ चुकी है कि अब उनके सत्ता से जाने का समय आ गया है, इसलिए वे इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग परिवर्तन यात्रा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, उनके नाम नोट किए जा रहे हैं। समय आने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in