नियुक्ति प्रक्रिया में अब नहीं चलती सिफारिश : आदित्यनाथ

Yogi
योगी आदित्यनाथसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on: 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सरकारी भर्तियां पारदर्शी और प्रौद्योगिकी के जरिये किए जाने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अब चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में सिफारिश या गलत तरीकों की कोई गुंजाइश नहीं है।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग, और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के 481 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अगर नीयत साफ और नीति स्पष्ट हो तो सकारात्मक परिणाम आने में देर नहीं लगती और यह नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम इसका उदाहरण है। आदित्यनाथ ने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देकर कीर्तिमान स्थापित किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in