रुपयों का लालच देकर ईसाई बनाने वाले मुख्य आरोपी पादरी गिरफ्तार

रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पादरी गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रवि कुमार आजाद उर्फ ​​रवि पादरी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रवि कुमार आजाद उर्फ ​​रवि पादरी
Published on: 

मेरठ : मेरठ में एक पादरी को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को रुपयों का लालच देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मेरठ में धर्म परिवर्तन के मामले का मुख्य आरोपी रवि कुमार आजाद उर्फ ​​रवि पादरी अगस्त 2024 में मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार था। इससे पहले मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के जाटव नगर निवासी आजाद को सुबह गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ अपराध शाखा के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और योगेश चंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आजाद को सहारनपुर के पैठ बाजार क्षेत्र में भौरा मंदिर चौकी के पास से गिरफ्तार किया। मनोज त्यागी की शिकायत पर 12 अगस्त 2024 को मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आजाद और उनके साथी अनुसूचित जाति समुदाय और अन्य सामाजिक पृष्ठभूमि के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

शिकायत में दावा किया गया कि आरोपियों ने लोगों को रुपयों का लालच दिया और धर्म स्वीकार करने के लिए मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कंकरखेड़ा थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत आजाद और 6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच मेरठ अपराध शाखा कर रही है। पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी आजाद घटना के बाद से फरार था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, आखिर में उसे पकड़ लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in