अखिलेश यादव ने SIR में पारदर्शिता और BLO पर दबाव खत्म करने की मांग की

सपा प्रमुख ने सरकार से SIR का पूरा आंकड़ा जारी करने और राजनीतिक हस्तक्षेप रोकने की अपील की
Akhilesh Yadav
File photo
Published on: 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अब तक हुए काम को प्रकाशित करने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) पर ‘जानलेवा दबाव’ न डाला जाए।

अखिलेश ने 'X' पर लिखा

यादव ने ‘X’ पर एक पोस्ट में मांग की कि राज्य में एसआईआर का जितना भी काम हुआ है, उसका आंकड़ा प्रकाशित किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘⁠बीएलओ पर जानलेवा दबाव हटाकर अतिरिक्त अधिकृत लोगों को समयावधि के अनुरूप इस काम पर लगाया जाए।’’

सरकार का हस्तक्षेप ना हो: अखिलेश

यादव ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि सत्ताधारियों के दल और उनके संगी-साथी पिछले दरवाज़े से इस काम में अब नहीं हैं और न आगे कभी होंगे। सपा प्रमुख ने मांग की, ‘‘इस बात की पक्की जांच-पड़ताल हो कि हर विधानसभा में पीडीए समाज के कितने लोगों को मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है, हर हाल में इसे होने से रोका जाए।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in