वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में ‘सेक्स रैकेट’, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार

पूरा नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए चलता था
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में काम कर रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करके पांच लोगों को गिराफ्तार किया गया है। एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के प्रीतम कांप्लेक्स के बेसमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार गिरोह चलाए जाने की सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी कर मौके से 3 युवतियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया।

यह पूरा नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा रहा था। पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल डेटा और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान कथित नेटवर्क संचालक पंकज चौबे को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in