डॉ. APJ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

योगी ने पूर्व राष्ट्रपति को युवाओं के लिए प्रेरणा बताई
डॉ. APJ अब्दुल कलाम
डॉ. APJ अब्दुल कलाम
Published on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने सोमवार को प्रख्यात वैज्ञानिक और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मिसाइल मैन’, पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। रक्षा व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दिलाने के साथ ही राष्ट्र को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में उनका योगदान अभूतपूर्व है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, उनकी दूरदर्शिता, सादगी एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा है।’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

डॉ. APJ अब्दुल कलाम
लखनऊ अग्निकांड के बाद LDA की बड़ी कार्रवाई

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, भारत को रक्षा और विज्ञान का नया आकाश देने वाले पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अब्दुल कलाम के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा, जीवन में सफलता का आनंद तभी आता है, जब वह सफलता कठिनाई से प्राप्त की जाती है।

मौर्य ने कहा, देश के पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध महान वैज्ञानिक एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। एक महान राष्ट्र-शिल्पी और दूरदर्शी वैज्ञानिक के रूप में देश के विकास, सुरक्षा और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में दिया गया उनका अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर कहा, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने ‘एक्स’ पर कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा, उनकी दूरदर्शिता, विनम्रता और युवाओं की शक्ति में अटूट विश्वास आज भी पीढ़ियों को बड़े सपने देखने, देश की सेवा करने और एक मज़बूत व प्रगतिशील भारत का निर्माण करने के लिए प्रेरित करता है।

गौरतलब है कि कलाम 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे और अपने आचरण एवं व्यवहार के कारण उन्हें हर राजनीतिक दल का सम्मान प्राप्त था। उन्हें ‘लोगों का राष्ट्रपति’ कहा जाता था, क्योंकि सर्वोच्च पद की जिम्मेदारियों के बावजूद वह आम जनता, खासतौर पर छात्रों से मिलने का वक्त निकाल लेते थे और यह आदत उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद भी बनी रही।

‘मिसाइल मैन’ के नाम से लोकप्रिय हुए कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था और 27 जुलाई 2015 को उनका हृदयाघात के कारण निधन हो गया।

डॉ. APJ अब्दुल कलाम
अयोध्या : सावन में 15 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in